न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : पैदा होते ही नवजात को लेना पड़ा वेंटिलेटर का सहारा, संक्रमित मां की मौत जबकि मासूम ने जीती जंग

भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में एक नवजात को पैदा होते ही वेंटिलेटर का सहारा लेना पड़ा और उसने काेराेना काे हराकर जिंदगी की जंग जीत ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 2:25:31

भीलवाड़ा : पैदा होते ही नवजात को लेना पड़ा वेंटिलेटर का सहारा, संक्रमित मां की मौत जबकि मासूम ने जीती जंग

काेराेना की दूसरी लहर के बीच कई नजारे ऐसे देखने को मिले जो आंखें नम कर देने वाले थे। ऐसा ही एक दुर्लभ मामला सामने आया हैं भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल से जहां एक नवजात को पैदा होते ही वेंटिलेटर का सहारा लेना पड़ा और उसने काेराेना काे हराकर जिंदगी की जंग जीत ली। लेकिन इस मामले में दुखद खबर यह रही कि संक्रमित मां की डिलीवरी के सात दिन बाद माैत हाे गई। ऐसे में अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने दिन-रात नवजात का ध्यान रखा और उसे बचा लिया। अभी यह नवजात महज 22 दिन का है।

एमसीएच प्रभारी व शिशु राेग विशेषज्ञ डाॅ. इंदिरा सिंह ने बताया कि जन्म के बाद से नवजात राेया नहीं ताे उसे वेंटिलेटर पर लिया गया। नवजात काे सांस लेने में परेशानी हाेने पर काेराेना पाॅजिटिव मानकर आईसोलेट कर उपचार शुरू किया। बच्चे की हालत इतनी खराब थी कि थाेड़ी देर के लिए भी वेंटिलेटर से नहीं हटा सकते थे। मां की काेराेना से माैत के बाद परिवार अंतिम संस्कार में लग जाने से बच्चे काे संभालने काेई भी नहीं आया। डाॅक्टर व एसएनसीयू टीम ने देखभाल व उपचार किया। अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है और उसकी काेराेना की रिपाेर्ट भी निगेटिव आ गई और मंगलवार काे उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। डाॅ. जगदीश साेलंकी, डाॅ. इंदिरा सिंह व एसएनसीयू की पूरी टीम ने देखरेख में उपचार किया गया।

डाॅ. इंदिरा सिंह ने बताया कि बच्चे काे जन्म के बाद मां काे देखा तक नहीं। मां काेराेना पाॅजिटिव हाेने के कारण एमजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। वहां पर ही उपचार किया जा रहा था। नवजात वेंटिलेटर पर हाेने से दस दिन तक ताे दूध पिलाने की जरूरत बहुत ही कम पड़ी। जब ठीक हाे गया ताे उसे डिस्चार्ज हाेने तक मदर मिल्क बैंक से दूध पिलाया गया। नवजात काे नई जिंदगी मिलने पर पिता ने सभी डाॅक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ व एसएससी की टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अाप ने मेरे बेटे काे नया जीवन दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल