न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुम्बई में ही 1 सितम्बर को होगी एनडीए की बैठक, इंडिया गठबंधन को पटखनी देने की तैयारी में भाजपा

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी दोनों खेमों की ओर से बड़े स्तर पर चल रही है। दोनों गठबंधन अपना विस्तार करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर एक दिन दोनों गठबंधन की एक सितंबर को मुंबई में बैठक होगी। इससे पहले 18 जुलाई को भी दोनों गठबंधन की बैठक हुई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 5:14:53

मुम्बई में ही 1 सितम्बर को होगी एनडीए की बैठक, इंडिया गठबंधन को पटखनी देने की तैयारी में भाजपा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी दोनों खेमों भाजपा और कांग्रेस की ओर से बड़े स्तर पर चल रही हैं। दोनों गठबंधन अपना विस्तार करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर दोनों गठबंधनों की एक बैठक एक सितंबर को मुंबई में होने जा रही है। इससे पहले 18 जुलाई को भी दोनों गठबंधन की बैठक हुई थी।

इंडिया गठबंधन की मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली बैठक से पहले अपने खेमे को और बढ़ाने के उपाय में लगी थी। पिछले दो दिन से खबर आ रही थी कि NDA की बैठक में जो पार्टियां शामिल हुई थी उसमें से चार या पांच पार्टियां इस बार इंडिया गठबंधन के बैठक में शामिल हो जाएंगी। अगर ऐसा हो जाता तो एक मनोवैज्ञानिक असर NDA खेमा में दिखता। लेकिन इंडिया गठबंधन को जवाब देने का पूरा प्लान एनडीए भी तैयार कर चुका है। 18 जुलाई के बाद अब 1 सितंबर को देश की आर्थिक राजधानी में दोनों ही गठबंधनों के बीच सीधी टक्कर दिखाई देगी।

अजित पवार गुट निभाएगी मुख्य भूमिका

एक तरफ I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक होगी तो दूसरी तरफ मुंबई में NDA के सहयोगी दलों की भी जुटान होगी। NDA की होने वाली मीटिंग में अजित पवार गुट मुख्य भूमिका में होगी। इस बैठक में एनसीपी के अजित पवार के गुट का प्रतिनिधित्व सुनील तटकरे करेंगे। जब इस मीटिंग की टाइमिंग को लेकर सुनील से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'हमारी मीटिंग की तारीख काफी पहले ही तय हो गई थी। मानसून सत्र से पहले ही हमारी कोऑर्डिनेशन कमेटी ने इस बैठक को लेकर समय तय कर दिया था। इसलिए ऐसा नहीं कहा जा सकता कि इंडिया गठबंधन की बैठक को देखते हुए यह मीटिंग रखी गई है।'

इंडिया गठबंधन की बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, इंडिया की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की रणनीतियों और राज्यवार सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी। साथ में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान इंडिया गठबंधन का लोगो भी जारी किया जायेगा।

नीतीश कुमार क्या बोले

विपक्षी गठबंधन बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार ने मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर कहा 'इस मीटिंग में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा मीटिंग में हमारा अजेंडा और सीट शेयरिंग का फार्मुला भी तय किया जाएगा। कुछ और दल भी गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं। हम 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा दलों को साथ लाने के प्रयास में हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी