न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना में NDA की चुनावी रणनीति पर मंथन, नीतीश कुमार ने बीजेपी नेताओं संग की अहम बैठक

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी नेताओं की बैठक में बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। विकास, सुशासन, रोजगार, शिक्षा जैसे मुद्दे एजेंडे में शामिल रहे। एनडीए ने 225 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 7:12:16

पटना में NDA की चुनावी रणनीति पर मंथन, नीतीश कुमार ने बीजेपी नेताओं संग की अहम बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जो लगभग सवा घंटे तक चली। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद बीजेपी नेताओं ने मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया, लेकिन सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री ने बीजेपी कोटे से शामिल मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालिया प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी नेताओं से सुझाव लिए गए।

विकास और सुशासन होंगे चुनावी एजेंडे का मुख्य आधार

सूत्रों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए विकास और सुशासन को अपना मुख्य चुनावी एजेंडा बनाएगा। जनता के बीच विकास कार्यों की पहुंच और उनकी जानकारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार किया गया। बता दें कि एनडीए ने आगामी चुनाव में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है, और इस लक्ष्य को पाने की दिशा में अब सत्ताधारी गठबंधन की सक्रियता बढ़ गई है।

बीजेपी और जेडीयू मिलकर बना रहे रणनीति

बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी कोटे से मंत्री प्रेम कुमार, रेणु देवी, जनक राम समेत कई अन्य वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी रणनीति को धार देने में जुटे हैं। इससे पहले सोमवार (6 मई, 2025) को उन्होंने जेडीयू नेताओं के साथ भी एक महत्वपूर्ण बैठक की थी, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और ग्राउंड लेवल कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपे गए थे।

एनडीए बनाम महागठबंधन की टक्कर तय

मुख्यमंत्री की बीजेपी नेताओं के साथ यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब बिहार में महागठबंधन भी लगातार अपनी रणनीति मजबूत करने में लगा है। अब तक महागठबंधन की तीन बैठकें हो चुकी हैं। एनडीए में फिलहाल जेडीयू, बीजेपी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चिराग पासवान गुट, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा जैसे दल शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप