Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड : नक्सलियों ने CRPF पर किया हमला, 3 जवान जख्मी

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर हमला कर दिया है। आईईडी विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए है। हादसे में घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची शिफ्ट किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 5:12:33

झारखंड : नक्सलियों ने CRPF पर किया हमला, 3 जवान जख्मी

देवधर। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर हमला कर दिया है। आईईडी विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए है। हादसे में घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची शिफ्ट किया गया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही तलाशी अभियान के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोट और हथियार जब्त किए थे। इतना बड़ा जखीरा पकड़ा जाने के बाद तलाशी अभियान चल रहा था।

कोल्हान के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चोथे ने इस घटना की जानकारी दी है। मनोज रतन ने बताया कि यह घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल के बलिवा इलाके की है। बुधवार को सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन के जवान तलाशी अभियान के लिए वहां गए थे। इस दौरान आईईडी विस्फोट हो गया और तीन जवान घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची लाया गया है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सीआरपीएफ जवानों को हथियारों का एक जखीरा मिला था। सर्च अभियान के दौरान जवानों को देसी पिस्तौल एक, देसी काबाईन एक, देसी बोल्ट एक्शन राइफल, 303 राउंड 13, 7.62 एमएम का राउंड आठ, 7.62 एसएलआर पिस्टन रॅाड एक, 10 किलो के दो आईईडी, डुअल डेटोनेटर ड्यूब 29 नग (58 नग डेटोनेटर,), तीन वॉकी टॉकी जब्त किए थे। इनके अलावा तीन कॉर्डेक्ट वायर , छह नक्सली वर्दी के कपड़ा, दो नक्सली बैनर, स्पाइक रॉड 95 पीस, कंटेनडर के साथ रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें भी मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology