न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में निर्भया जैसी बर्बरता, गैंगरेप के बाद महिला की मौत, प्राइवेट पार्ट में सरिया डाले जाने की आशंका

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 45 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं, प्राइवेट पार्ट में सरिया डालने की आशंका; कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 3:01:33

MP में निर्भया जैसी बर्बरता, गैंगरेप के बाद महिला की मौत, प्राइवेट पार्ट में सरिया डाले जाने की आशंका

प्रदेश के खंडवा ज़िले से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने निर्भया कांड की भयावह यादें ताज़ा कर दी हैं। जिले के आदिवासी बहुल खालवा थाना क्षेत्र की एक 45 वर्षीय महिला के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया गया और फिर उसे बेहद वीभत्स हालत में छोड़ दिया गया। महिला की बच्चादानी (uterus) शरीर से बाहर पाई गई और प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ बर्बरता की सभी हदें पार की गईं और उसके प्राइवेट अंग में सरिया या लकड़ी जैसी वस्तु डाली गई।

बेटी ने अर्धनग्न हालत में मां को पाया

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की बेटी ने मां को घर के पास अर्धनग्न, लहूलुहान हालत में पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, महिला की मौत हो चुकी थी। घटना रोशनी चौकी क्षेत्र की है। पीड़िता दो बच्चों की माँ थी और गांव के ही हरि पालवी व सुनील धुर्वे नाम के दो व्यक्तियों पर इस हैवानियत का आरोप है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार महिला को पहले हरि पालवी के घर में बेहोशी की हालत में देखा गया था। कुछ देर बाद जब वह थोड़ी होश में आई तो खुद के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की, जिसके तुरंत बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की कार्रवाई

लाइव हिंदुस्तान की खबर के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को खालवा अस्पताल से जिला अस्पताल खंडवा भेजा। रविवार को मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विशेषज्ञों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस अधिकारी प्रारंभिक जांच में इस घटना को अत्यंत गंभीर और बर्बर मानते हुए सभी सबूत जुटा रहे हैं।

जीतू पटवारी का सरकार पर हमला: 'आदिम युग के जंगलराज को भी पीछे छोड़ दिया'

मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा: “खंडवा में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत हो गई है! बेहोशी की हालत में उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी! दरिंदों ने निजी अंग में सरिया या लकड़ी जैसा कुछ डाला, जिससे बच्चादानी ही बाहर निकल गई! बर्बर अत्याचार की इस हद ने 'आदिम युग के जंगलराज' को भी पीछे छोड़ दिया है!"

उन्होंने आगे लिखा: “महिला अपराध मध्य प्रदेश का नया नॉर्मल बन गया है। यह 'सरकारी-हत्या' है और क्या भाजपा इससे अपने दामन को बचा पाएगी? अब प्रधानमंत्री को भोपाल नहीं, खंडवा आना चाहिए और प्रदेश की महिलाओं को वहीं बुलाकर उनके सवालों का सामना करना चाहिए।”

सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था

यह घटना एक बार फिर मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। क्या यह समय नहीं आ गया है कि राज्य सरकार न केवल दोषियों को कठोरतम सजा दे, बल्कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्था में ठोस बदलाव लाए?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक