न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माउंट आबू का नाम बदलकर 'आबूराज तीर्थ' करने की योजना, शराब और नॉनवेज पर लगेगा प्रतिबंध!

राजस्थान के माउंट आबू का नाम बदलकर आबूराज तीर्थ किया जा सकता है, जिससे यहां शराब और नॉनवेज पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग सकता है। इस बदलाव को लेकर होटल व्यवसायी और व्यापार संगठनों का विरोध बढ़ गया है। जानें माउंट आबू के प्रसिद्ध मंदिरों, पर्यटन पर असर और स्थानीय व्यवसायियों के विरोध के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 4:04:59

माउंट आबू का नाम बदलकर 'आबूराज तीर्थ' करने की योजना, शराब और नॉनवेज पर लगेगा प्रतिबंध!

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अब "आबूराज तीर्थ" के नाम से जाना जा सकता है। स्थानीय निकाय विभाग ने माउंट आबू नगर परिषद को इस नाम परिवर्तन पर अपनी राय देने के लिए एक पत्र भेजा है। तीर्थ स्थल घोषित होने के बाद यहां शराब और मांस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय में इस विषय पर कई बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। पहले 1 अप्रैल 2025 को नगर परिषद को पत्र भेजा गया, इसके बाद 25 अप्रैल को एक रिमाइंडर भी भेजा गया। पत्र नगर परिषद के संयुक्त विधि परामर्शी लेखराज जाग्रत की ओर से भेजा गया है, जिसमें तत्काल तथ्यों के साथ जवाब मांगा गया है।

होटल व्यवसायियों का विरोध

इस जानकारी के सामने आने के बाद होटल व्यवसायियों और व्यापार संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। इन व्यापारियों ने “आबू बचाओ, आबू का रोजगार बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया है। उनका कहना है कि तीर्थ स्थल का दर्जा मिलने से पर्यटन पर असर पड़ेगा और रोजगार में कमी आएगी।

माउंट आबू के प्रसिद्ध मंदिर

माउंट आबू में स्थित दिलवाड़ा मंदिर, अर्बुदा देवी मंदिर, रघुनाथ मंदिर, गौमुख मंदिर और अचलेश्वर महादेव मंदिर इसे जैन और हिंदू धर्म के लिए विशेष तीर्थ स्थल बनाते हैं। अचलेश्वर महादेव मंदिर को परमार वंश ने 9वीं शताब्दी में बनवाया था।

24 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं हर साल

माउंट आबू होटल एसोसिएशन के सचिव सौरभ गांगड़िया ने मीडिया से कहा कि इस फैसले से व्यवसाय पर नकारात्मक असर पड़ेगा। यहां हर साल लगभग 24 लाख पर्यटक आते हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार को इस क्षेत्र से एक्साइज के माध्यम से करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व हर साल प्राप्त होता है। जब से आबू को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की चर्चाएं शुरू हुई हैं, गुजरात से पर्यटकों का आना बंद हो गया है। इस वजह से यहां के कई सामाजिक और व्यापारिक संगठन सरकार के इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन पर उतर आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?