न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

80 साल की बूढ़ी दादी के झुके कंधो पर आई 3 पोतियों की जिम्मेदारी, कैंसर से पिता तो कोरोना से मां की हुई मौत

कोटा में कोरोना एक परिवार पर ऐसी ही एक आफत बनकर आया हैं जहां 3 पोतियों की जिम्मेदारी अब 80 साल की बूढ़ी दादी के झुके कंधो पर आ गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Jun 2021 9:51:45

80 साल की बूढ़ी दादी के झुके कंधो पर आई 3 पोतियों की जिम्मेदारी, कैंसर से पिता तो कोरोना से मां की हुई मौत

कोरोना ने कई बच्चों के सिर से मन-बाप का साया छीन लिया हैं जिसकी मार्मिक कहानियां आंखों में आंसू ला देती हैं। राजस्थान के कोटा में कोरोना एक परिवार पर ऐसी ही एक आफत बनकर आया हैं जहां 3 पोतियों की जिम्मेदारी अब 80 साल की बूढ़ी दादी के झुके कंधो पर आ गई हैं। यहां चार साल पहले पिता की मौत हो गई थी और अब कोरोना से मां की मौत हो गई। यह दर्दभरी दास्तां है कोटा के सकतपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण सुमन के परिवार की। चार साल पहले पिता की मौत के बाद 3 बेटियों का सहारा मां ही थी, वो ही सब्जी बेचकर किसी तरह इन्हें पाल रही थी। जिंदगी वापस पटरी पर आने लगी थी, लेकिन कोरोना ने मां को छीन लिया।

चार साल पहले 30 जनवरी 2017 को सत्यनारायण की 45 वर्ष की उम्र में कैंसर से मृत्यु हाे गई। उनकी पत्नी सुमन देवी ने जैसे -तैसे अपनी तीनों बेटियाें का भरण-पाेषण करने के लिए दिन में घर के बाहर सब्जी बेचने और रात काे घर में ही सिलाई का काम शुरू किया। पूर्व पार्षद विकास तंवर ने उनकी विधवा पेंशन व बच्चाें काे समाज कल्याण विभाग से पालनहार योजना की सहायता दिलवाई। जिंदगी की गाड़ी चलने लगी थी। अचानक सुमन देवी काेराेना की चपेट में आ गई काफी इलाज करवाया, लेकिन 27 अप्रैल 2021 को कोरोना के चलते मात्र 37 वर्ष की उम्र में ही उनकी भी मृत्यु हाे गई। अब परिवार में उनकी तीन बेटियां 17 वर्ष की प्रिया सुमन, 14 वर्षीय प्राची सुमन 10 वर्षीय प्रतीक्षा सुमन तथा इन बच्चाें की 80 वर्षीय दादी पुष्पा बाई, जो खुद बीमार चल रही है।

अब घर में कोई कमाने वाला भी नहीं बचा। जाे कुछ थाेड़ी सी जमा पूंजी थी, वाे मां के इलाज में खत्म हाे गई। आर्थिक की स्थिति भी कमजोर है। जाे पालनहार की योजना चालू कराई थी, वह भी डेढ़ वर्ष से बंद है। अभी तक कोई सरकार के किसी भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि इनकी सहायता करने के लिए कोई भी इनसे मिलने नहीं आया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता कुछ सहायता के लिए मदद जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल