60 मंजिला इमारत से कूदी Miss USA 2019 रहीं चेल्सी क्रिस्ट, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लिखी थी ये बात
डेलीमेल के मुताबिक, चेल्सी क्रिस्ट (Cheslie Kryst) ने सुबह 7:15 मिनट (अमेरिकी समयानुसार) पर मैनहेटन में संदिग्ध तौर पर आत्महत्या कर ली। 60 मंजिला ओरियन बिल्डिंग में उनका 9वें फ्लोर पर अपार्टमेंट था। वह आखिरी बार 29वें फ्लोर पर देखी गईं थीं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Mon, 31 Jan 2022 2:47:58
मिस यूएसए 2019 (Miss USA 2019) रहीं और अमेरिकी मॉडल चेल्सी क्रिस्ट (Cheslie Kryst) ने 60 मंजिला ओरियन बिल्डिंग से कूद कर अपनी जान दे दी। 30 साल की चेल्सी क्रिस्ट ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था। चेल्सी मेंटल हेल्थ को लेकर लगातार अपनी बात रखती थीं। अपनी मौत से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी लिखा था, 'यह दिन आपके लिए आराम और शांति लाए'।