Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : ट्रैक्टर से कुचलकर की गई महिला की हत्या, अंतरजातीय विवाह करना बना कारण

बागोड़ा थाना क्षेत्र के तिलोड़ा में बुधवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 10:57:55

पाली : ट्रैक्टर से कुचलकर की गई महिला की हत्या, अंतरजातीय विवाह करना बना कारण

जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र के तिलोड़ा में बुधवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या कर दी गई। इसके पीछे अंतरजातीय विवाह को कारण बताया गया हैं। हत्या पति के दो भाइयों, बहन समेत 5 लाेगाें ने मिलकर की। सूचना पर बागोड़ा पुलिस ने बुधवार देर रात को मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया। वहीं, पुलिस ने मृतक महिला के पति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर भीनमाल वृत्ताधिकारी शंकर लाल व थानाधिकारी छतर सिंह देवड़ा ने भी मौका मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार दरगाराम ने प्रकाश देवी उर्फ फाउड़ी मेघवाल (50) से लव मैरिज की थी। यह शादी पति दरगाराम के परिजनों को पसंद नहीं थी। उसी को लेकर आपस में अनबन कई वर्षों से चल रही थी। दोनों की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। अंतरजातीय विवाह होने के कारण युवक के परिवार वाले उससे रंजिश रखते थे। इसके चलते जमीन व संपत्ति को लेकर भी विवाद होने लगा। ऐसे में बुधवार रात को युवक के परिवार वालों ने उसके घर पर हमला कर दिया। वहीं ट्रैक्टर लोडर से टक्कर मारकर महिला की हत्या कर दी। थानाधिकारी छतरसिंह देवड़ा ने बताया कि तिलोड़ा निवासी दरगाराम माली ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि बुधवार रात को तिलोड़ा निवासी सगाभाई गवराराम, सांवलाराम, बहन सीता देवी, थानाराम माली निवासी तिलोड़ा व भीमाराम निवासी तिलोड़ा ने मिलकर उसके मकान पर हमला कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर लोडर से उसकी पत्नी प्रकाश देवी उर्फ फाउड़ी के टक्कर मारी व लोडर के नीचे दबा कर हत्या कर दी। बीच-बचाव के दौरान दरगाराम के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका