न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्दबान से लौटते वक्त कार के अचानक ब्रेक लगने से चोटग्रस्त हुई ममता बनर्जी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे वाहन की जद में आने से बचाने के लिए उनकी कार में अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इस वजह से ममता बनर्जी के माथे में चोट लग गई। इस हादसे के बारे में अभी ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 12:02:30

बर्दबान से लौटते वक्त कार के अचानक ब्रेक लगने से चोटग्रस्त हुई ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज एक कार दुर्घटना में घायल हो गईं। यह एक्सीडेंट उस वक्त हुआ जब ममता बनर्जी बर्धमान से एक मीटिंग में शामिल होकर लौट रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे वाहन की जद में आने से बचाने के लिए उनकी कार में अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इस वजह से ममता बनर्जी के माथे में चोट लग गई। इस हादसे के बारे में अभी ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बंगाल की सीएम की कार तेज रफ्तार में आ रही थी। ख़राब मौसम के कारण चालक ज्यादा आगे तक नहीं देख पा रहा था इसी दौरान रास्ते में एक ऊंची जगह आ गई। इससे बचने के लिए ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाया जिससे कार में बैठे लोग असंतुलित हो गए, और ममता बनर्जी के माथे पर चोट लग गई।

यह घटना तब हुई जब ममता बनर्जी बर्दवान में प्रशासनिक समीक्षा बैठक के बाद कोलकाता लौट रही थीं।

घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि जब ड्राइवर ने अचानक कार का ब्रेक लगाया तो मुख्यमंत्री का सिर ड्राइवर की सीट के पीछे से टकराया। हालांकि, चोट मामूली थी और मुख्यमंत्री उसी वाहन से कोलकाता लौट गईं।

बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री राज्य सरकार के हेलिकॉप्टर से बर्दवान पहुंची थे, हालांकि लौटते समय खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसलिए ममता बनर्जी ने अपने निजी वाहन से सड़क मार्ग से वापस कोलकाता जाने का फैसला किया।

पिछले साल जून में, उत्तर बंगाल के सालुगाड़ा में रक्षा बलों के एक एयरबेस पर खराब मौसम के कारण आपातकालीन लैंडिंग के दौरान अपने हेलिकॉप्टर से उतरने की कोशिश करते समय मुख्यमंत्री के पैर में चोट लग गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत