Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट ने शुरू किया तबाही मचाना, हुई पहली मौत

मृतक की उम्र 80 वर्ष थी और वह अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। राज्य में डेल्टा प्ल्स के रत्नागिरी में 9, जलगांव में सात मामले, मुंबई में 2 और पालघर, ठाणे तथा सिंधुदुर्ग जिले में 1-1 मामला सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 3:44:42

महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट ने शुरू किया तबाही मचाना, हुई पहली मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित पहले व्यक्ति की मौत शुक्रवार को हो गई है। मौत की पुष्टि करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट (Delta+ Variant) के 21 मरीजों में से एक की मौत हो गई। मृतक की उम्र 80 वर्ष थी और वह अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। राज्य में डेल्टा प्ल्स के रत्नागिरी में 9, जलगांव में सात मामले, मुंबई में 2 और पालघर, ठाणे तथा सिंधुदुर्ग जिले में 1-1 मामला सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश में दो मरीजों की हुई मौत


आपको बता दे, इससे पहले मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है। डॉक्टर्स का कहना है कि जिन मरीजों की जान गई है उन्हें वैक्सीन नहीं लगी थी। वहीं जिन 3 मरीजों को वैक्सीन की एक या दो डोज लग चुकी हैं वे ठीक हो गए हैं या होम आइसोलेशन में हैं। बाकी दो मरीजों को भी वैक्सीन नहीं लगी है, लेकिन उन्होंने डेल्टा वैरिएंट को मात दे दी। इनमें एक 22 साल की महिला और 2 साल का बच्चा है। डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों में 3 भोपाल, दो उज्जैन और एक-एक रायसेन और अशोकनगर जिलों से हैं। मध्य प्रदेश में कुल 7 लोगों में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने पिछले सप्ताह एक प्रस्तुतिकरण (प्रेसेंटेशन) दिया था जिसमें कहा था कि संक्रमण का नया स्वरूप ‘डेल्टा प्लस’ राज्य में कोविड-19 की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्य कोविड-19 कार्य बल के सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के सदस्य भी इस बैठक में शामिल हुए थे।

महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को कहा कि डेल्टा प्लस वेरिएंट महाराष्ट्र में ना फैले इसके लिए राज्य के सभी 36 जिलों से 100-100 सैंपल भी मंगवाए गए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये खतरनाक वेरिएंट आखिर कहां से आया है।

मुंबई समेत महाराष्ट्र के सभी बड़े शहरों को पूर्ण रूप से खुलने के बाद बाजारों में जो भीड़ आ रही है उससे कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनज़र यह आंकड़े बढ़ना सही नहीं है। फिलहाल महाराष्ट्र सरकार है अलर्ट पर है।
महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज

महाराष्ट्र में गुरुवार को 9,844 लोग संक्रमित पाए गए। 9,371 लोग ठीक हुए और 556 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.19 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.21 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मरीज बढ़ने शुरू हो गए है। 21 जून को पूरे महाराष्ट्र में 6270 कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे, 22 जून को ये बढ़कर 8470 हो गए। इसके बाद 23 जून को पूरे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए। बुधवार 23 जून को राज्य में 10,066 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 508 लोगों की मौत भी हुई थी। कोविड-19 से ठीक होने की दर अब 95.93% है, जबकि मृत्यु दर बढ़कर 2% हो गई है।
गुरुवार को मुंबई महानगर में 773 नए मामले आए और दस लोगों की मौत हो गई जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 7,22,736 और मृतकों की कुल संख्या 15,348 हो चुकी है। विभाग ने बताया कि मुंबई संभाग में 2312 मामले सामने आए और 47 लोगों की मौत हुई जिनमें से 31 रायगढ़ जिले के थे। इसने बताया कि इससे क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 15,83,950 हो चुकी है जबकि मृतकों की संख्या 31,581 हो गई है। नासिक संभाग में 748 नए मामले और 12 लोगों की मौत हुई है। पुणे संभाग में 2465 नए मामले और 40 लोगों की मौत हुई है। बयान में बताया गया कि नागपुर संभाग में 101 नए संक्रमण के मामले आए और 2 लोगों की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका