Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Maharashtra CM Oath: शपथ से पहले शिंदे ने बढ़ाई फडणवीस की टेंशन, फिर रखी शर्त

एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान पहले ही हो चुका है, लेकिन सरकार में उनकी सटीक भूमिका अभी तय नहीं हुई है। शिवसेना ने औपचारिक पत्र के जरिए फडणवीस सरकार को समर्थन दिया है, लेकिन शिंदे की मांगों ने स्थिति को पेचीदा बना दिया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 05 Dec 2024 9:13:32

Maharashtra CM Oath: शपथ से पहले शिंदे ने बढ़ाई फडणवीस की टेंशन, फिर रखी शर्त

महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे सस्पेंस के बाद आज देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। हालांकि, शपथ ग्रहण से पहले शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने नई सरकार के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। शिंदे डिप्टी सीएम बनने को तैयार हैं, लेकिन गृह मंत्रालय की मांग पर अड़े हुए हैं।

शिंदे की भूमिका पर संशय

एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान पहले ही हो चुका है, लेकिन सरकार में उनकी सटीक भूमिका अभी तय नहीं हुई है। शिवसेना ने औपचारिक पत्र के जरिए फडणवीस सरकार को समर्थन दिया है, लेकिन शिंदे की मांगों ने स्थिति को पेचीदा बना दिया है।

क्या चाहते हैं शिंदे?

शिंदे न केवल गृह मंत्रालय बल्कि शिवसेना के लिए 12 अन्य विभाग भी चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद न मिलने की भरपाई के तौर पर वह गृह विभाग की जिम्मेदारी चाहते हैं। शिवसेना नेताओं का कहना है कि यह पद शिंदे की स्थिति को मजबूत करेगा। अगर फडणवीस गृह मंत्रालय छोड़ने को तैयार नहीं होते, तो शिंदे को शहरी विकास, राजस्व, या ऊर्जा विभाग दिया जा सकता है।
गृह विभाग के पीछे शिंदे का तर्क

शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शिंदे ने पहले भी पुलिस, नागरिक प्रशासन और शहरी विकास जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने सरकार पर अपना दबदबा बनाए रखा था। अब फडणवीस के प्रभाव वाली सरकार में शिंदे गृह मंत्रालय जैसी महत्वपूर्ण भूमिका चाहते हैं।

फडणवीस आज लेंगे शपथ

देवेंद्र फडणवीस आज मुंबई के आजाद मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के कई नेता और मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। महायुति सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद यह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज

चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार

दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब

सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव

आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई

IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज

पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज

असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर

दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू

डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती

आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच