न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अगर इस्लाम में चलीं जाती तो क्या धर्म के ठेकेदार ...', ममता कुलकर्णी विवाद पर बोली महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को हाल ही में महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन विवाद के बाद उन्होंने सोमवार को इस पद से इस्तीफा दे दिया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 12:01:37

'अगर इस्लाम में चलीं जाती तो क्या धर्म के ठेकेदार ...', ममता कुलकर्णी विवाद पर बोली महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को हाल ही में महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन विवाद के बाद उन्होंने सोमवार को इस पद से इस्तीफा दे दिया। इस पर किन्नर अखाड़ा की मां और आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि ममता कुलकर्णी हमेशा किन्नर अखाड़ा की अंग रहेंगी।

डॉ. त्रिपाठी ने यह भी कहा, "ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की अंग थीं, हैं, और हमेशा रहेंगी।" इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया, "अगर ममता इस्लाम में चली जाती तो क्या धर्म के ठेकेदार कुछ बोलते? तब कोई कुछ नहीं कहता।"

इस बयान के साथ त्रिपाठी ने यह स्पष्ट किया कि वह और ममता कुलकर्णी के बीच संवाद बना हुआ है और वह हमेशा किन्नर अखाड़े का हिस्सा रहेंगी।

महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा

ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। किन्नर अखाड़े की एक और महामंडलेश्वर, हिमांगी सखी ने ममता के डी कंपनी से संबंध और जेल जाने की बात उठाते हुए इस नियुक्ति पर सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा, ज्योतिषिपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इस पर सवाल उठाए थे।

रविवार को महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने मां लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया और कहा कि ममता कुलकर्णी का विरोध करने की वजह से उनपर यह हमला हुआ। इसके बाद विवाद बढ़ने पर ममता कुलकर्णी ने सोमवार को खुद ही महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी और लिखा कि किन्नर अखाड़े में उनके लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हैं। ममता ने यह भी कहा कि वह 25 साल से साध्वी हैं और आगे भी साध्वी बनी रहेंगी।

बता दें ममता कुलकर्णी को 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था। अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पिंडदान और पट्टाभिषेक कराया था। जिसके बाद उन्हें श्रीयामाई ममता नंद गिरी नाम दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा