न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाशिवरात्रि के मौके पर यूपी के प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, 4 श्रद्धालुओं की मौत, 5 घायल

महाशिवरात्रि के पवित्र पर्व पर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। प्रयागराज महाकुंभ से संगम स्नान करने के बाद कार से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हादसे में 5 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 3:12:06

महाशिवरात्रि के मौके पर यूपी के प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, 4 श्रद्धालुओं की मौत, 5 घायल

महाशिवरात्रि के पवित्र पर्व पर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। प्रयागराज महाकुंभ से संगम स्नान करने के बाद कार से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हादसे में 5 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना मंगलवार रात करीब 4 बजे प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतापगढ़ जिले के राजगढ़ गांव के पास हुई। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये श्रद्धालु झारखंड और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे में तीन अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये लोग प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी, यही वजह थी कि टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चिपक गया। तेज आवाज और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। टक्कर से घर की दीवार भी टूट गई थी।

पुलिस का कहना है कि तेज स्पीड और ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने पहले कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी इतनी क्षतिग्रस्त हो गई थी कि लोग बाहर नहीं निकल सके।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से जिनकी मौत हुई, उनमें दो बिहार और दो झारखंड के रहने वाले थे। मृतकों में बिहार के मडोरा निवासी राजू सिंह (25), छपरा निवासी अभिषेक कुमार (24), झारखंड के रायपुर निवासी सौरभ (26) और कार चालक अभिषेक ओझा (30) शामिल हैं।

घायलों में बिहार के छपरा के निवासी रोहित कुमार सिंह (24), रायगढ़ के आकाश (35) और भागलपुर के रूपेश शामिल हैं। जिस घर में कार घुसी, उसमें सो रहे पति-पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल