न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : कोरोना से मौत होने के बावजूद 500 लोगों के लिए बनाए पकवान, तहसीलदार के पहुंचते ही भागने लगे लोग

पाली में कोरोना से मौत होने के बावजूद सोमवार को 500 लोगों के लिए मृत्युभोज का आयोजन किया गया और कई पकवान बनाए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Jun 2021 10:38:58

पाली : कोरोना से मौत होने के बावजूद 500 लोगों के लिए बनाए पकवान, तहसीलदार के पहुंचते ही भागने लगे लोग

कोरोना का कहर कम हुआ लेकिन खत्म नहीं और उसपर लोगों की लापरवाही इसे वापस बढ़ने के लिए तूल दे रही हैं। सरकार ने सभी समारोह पर पाबंदी लगा रखी हैं और 5 लोगों से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते हैं। ऐसे में भी कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं और बड़े आयोजन कर रहे हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला पाली में जहां कोरोना से मौत होने के बावजूद सोमवार को 500 लोगों के लिए मृत्युभोज का आयोजन किया गया और कई पकवान बनाए गए। सूचना पर सोजत तहसीदाल दीपक सांखला मौके पर पहुंचे। भोजन सामग्री जब्त कर जरुरमंदों में बांटा गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो आयोजन की 21 हजार रुपए की जुर्माना रसीद काटी गई।

सोजत तहसील के रेंदड़ी गांव में गत दिनों जीवाराम अगेरिया की कोरोना से मौत हो गई थी। प्रशासन ने मृतक के परिवार को मृत्युभोज आयोजित न करने के लिए पाबंद भी किया था। उसके बाद भी सोमवार को रेंदड़ी गांव में मृत्युभोज आयोजित किया गया। करीब 500 लोगों के लिए मृत्युभोज में पकवान बनाए गए। सूचना पर तहसीलदार दीपक सांखला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां महिलाएं-पुरुष काफी संख्या में भोजन करते नजर आए। उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग नहीं थी। कार्रवाई से बचने के लिए अलग-अलग जगह भोजन परोसा जा रहा था। टीम को आता देख कोई बचने के लिए बाथरूम में जा छुपा तो कोई घर की छत पर छुप गया। हलवाई व उसकी टीम भी मौके से फरार हो गई।

मौके से बना हुआ भोजन जब्त किया तथा मृतक के परिजनों पर 21 हजार रुपए जुर्माना राशि लगाई गई। तहसीलदार ने बताया कि मृतक के चेतन, राणाराम व राजूराम को मृत्युभोज आयोजित न करने के लिए पाबंद भी किया गया था। कार्रवाई के दौरान रेवेन्यू कार्मिक गजेंद्र,जितेंद व कांस्टेबल सियाराम तेजाराम ने किया सहयोग।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल