न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: 7 साल की बच्ची से बलात्कार करने वाले शख्स के खिलाफ कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला, मरने तक दोषी को रहना होगा जेल में

गुजरात में 7 साल की नाबालिग बच्ची से बलात्कार के मामले में कोर्ट ने दोषी को सख्त सजा सुनाई है। कोर्ट ने दरिदंगी करने वाले 22 वर्षीय लड़के को मरने तक जेल में रहना होगा। सूरत ग्रामीण कोर्ट के स्पेशल पोक्सो जज ने यह फैसला सुनाया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 6:27:40

गुजरात: 7 साल की बच्ची से बलात्कार करने वाले शख्स के खिलाफ कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला, मरने तक दोषी को रहना होगा जेल में

गुजरात में 7 साल की नाबालिग बच्ची से बलात्कार के मामले में कोर्ट ने दोषी को सख्त सजा सुनाई है। कोर्ट ने दरिदंगी करने वाले 22 वर्षीय लड़के को मरने तक जेल में रहना होगा। सूरत ग्रामीण कोर्ट के स्पेशल पोक्सो जज ने यह फैसला सुनाया। इसके अलावा कोर्ट ने पीड़ित बच्ची को सरकारी योजना के तहत 15 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। विशेष अभियोजन पक्ष के वकील ने कोर्ट के इस फैसले की जानकारी दी। मासूम बच्ची से बलात्कार की यह घटना दो साल पुरानी है।

अभियोजन पक्ष ने इस केस की डिटेल के आधार पर बताया कि, 18 मार्च 2019 को सूरत जिले के वराली गांव में पीड़ित बच्ची सड़क के किनारे रात 8 बजे अपनी मां का इंतजार कर रही थी। इस दौरान लड़की को अकेला पाकर अभियुक्त उसके पास आया और बहला फुसलाकर उसे मां से मिलाने के बहाने ले गया। इसके बाद बच्ची को सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद जैसे-तैसे बच्ची जख्मी हालत में घर पहुंची। बच्ची की हालत देखकर मां-बाप घबराए गए और घायल अवस्था में उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स को बच्ची का ऑपरेशन करना पड़ा।

काडोडरा जीआईडीएस पुलिस स्टेशन में इस वारदात को लेकर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश करना शुरू कर दी और ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करक उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कोर्ट ने विभिन्न सबूतों को देखा जिसमें बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए उसे मरने तक आजीवन कारावास की सख्त सजा सुनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी

'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री

यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना

क्या बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करेंगी तमन्ना मलिक? संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस, कानून-व्यवस्था का दिया हवाला

Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल

लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता

पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री

ट्रंप की सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा? गोल्फ कोर्स के बाहर संदिग्ध गिरफ्तार, कार और घर से हथियार बरामद

POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस

यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय

iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप

भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल