न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालू की बेटी रोहिणी ने डिलीट किए पोस्ट, नीतीश के तल्ख तेवर के बाद बैकफुट पर आरजेडी

मामला इतना बढ़ गया कि खुद सीएम नीतीश कुमार ने रोहिणी के पोस्ट पर जानकारी मंगवा ली। रोहिणी द्वारा यह पोस्ट ऐसे समय में किए गए जब आरजेडी और जेडीयू के बीच खटपट की खबर सामने आ रही है। मामले ने तूल पकड़ा तो रोहिणी ने चुपचाप बिना सफाई दिए ही अपने पोस्ट डिलीट कर दिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 6:58:01

लालू की बेटी रोहिणी ने डिलीट किए पोस्ट, नीतीश के तल्ख तेवर के बाद बैकफुट पर आरजेडी

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने गुरुवार को अपने 'एक्स' अकाउंट पर एक के बाद एक तीन ऐसे पोस्ट किए जिनसे बिहार की सियासत में हंगामा मच गया। मामला इतना बढ़ गया कि खुद सीएम नीतीश कुमार ने रोहिणी के पोस्ट पर जानकारी मंगवा ली। रोहिणी द्वारा यह पोस्ट ऐसे समय में किए गए जब आरजेडी और जेडीयू के बीच खटपट की खबर सामने आ रही है। मामले ने तूल पकड़ा तो रोहिणी ने चुपचाप बिना सफाई दिए ही अपने पोस्ट डिलीट कर दिए।

रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं और कई मौकों पर वह अपने परिवार का खुलकर बचाव करती रही हैं। गुरुवार को जैसे ही उन्होंने पोस्ट किया तो ये बातें और पुख्ता होती चली गईं कि आरजेडी और जेडीयू के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। रोहिणी का पोस्ट वायरल हो गया और तमाम तरह की अटकलें लगने लगी जिसके बाद उन्होंने सारी पोस्ट हटा लीं।

उधर भाजपा खेमे से भी खबरें आने लगीं। भाजपा सूत्रों से कहा गया कि नीतीश उन्हें तभी मंजूर होंगे जब वो मुख्यमंत्री का पद छोड़ते हैं। खबर यहां तक आई कि नीतीश रोहिणी के ट्वीट के बाद कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं और विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं।

क्या लिखा था रोहिणी ने

रोहिणी ने एक्स पर तीन पोस्ट किए और कहा, 'समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है..' अपनी अगली पोस्ट में रोहिणी लिखती हैं, 'खीज जताए क्या होगा, जब हुआ न कोई अपना योग्य विधि का विधान कौन टाले, जब खुद की नीयत में ही हो खोट।' इसके अलावा अपनी पहली पोस्ट में रोहिणी ने लिखा, 'अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां, लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..' रोहिणी की इस पोस्ट को अप्रत्यक्ष रूप से सीएम नीतीश कुमार पर निशाने के रूप में भी देखा जा रहा है।

मांझी बोले- नीतीश साथ आते हैं तो बढ़िया होगा

वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुखिया जीतनराम मांझी ने कहा, 'नीतीश कुमार भी जानते हैं की पीएम मोदी के साथ ही बिहार का विकास हो सकता है। अगर वो साथ आते हैं तो बढ़िया होगा। नीतीश कुमार पर लालू यादव ने तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए दबाव बनाया है नीतीश इस शर्त को नहीं मानेंगे।'

सम्राट चौधरी का नीतीश पर हमला

इससे पहले नीतीश कुमार पर हमला करते हुए भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, 'नीतीश कुमार जिसके साथ रहते हैं उसके खिलाफ ही षड्यंत्र करते रहते हैं। नीतीश कुमार केवल अपने लिए जीते हैं। नीतीश कुमार परिवारवाद को मुद्दा मानते हैं मगर सब कुछ जानते हुए भी वही काम करते हैं। नीतीश कुमार ही तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बताते थे। यह नीतीश कुमार का दोगलापन है नीतीश कुमार का कोई राजनीतिक कैरेक्टर और विचारधारा नहीं है... लोग नीतीश और लालू मुक्त बिहार बिहार के लोग चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप