न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना स्थित ईडी के ऑफिस पहुँचे लालू यादव, नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले पर होगी पूछताछ

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) चीफ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पटना स्थित ऑफिस पहुंचे हैं। उनके साथ मीसा भारती भी मौजूद हैं। नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। .....

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 1:58:10

पटना स्थित ईडी के ऑफिस पहुँचे लालू यादव, नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले पर होगी पूछताछ

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) चीफ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पटना स्थित ऑफिस पहुंचे हैं। उनके साथ मीसा भारती भी मौजूद हैं। नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने लालू यादव को पूछताछ के लिए 29 जनवरी और तेजस्वी को 30 जनवरी को पेश होने को कहा था।

बता दें कि 19 जनवरी को ईडी की टीम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी। वहां ईडी ने तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मी को समन रिसीव कराया था। इसके माना जा रहा था कि तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। ईडी ने पूछताछ के लिए पटना के बैंक स्थित ईडी ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था।

मामले के संबंध में राजद नेता से पूछताछ करने के लिए दिल्ली से ईडी अधिकारियों की एक टीम रविवार देर शाम पटना पहुंची थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 19 जनवरी को लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को एक नया समन जारी किया था। ईडी द्वारा यह नोटिस लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर सौंपा गया था। समन में दोनों राजद नेताओं को 29 और 30 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया था।

लालू यादव की ईडी के सामने पेशी को लेकर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे पापा को आज कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार गिरगिट के साथ-साथ सीबीआई-ईडी और इनके मालिक होंगे। सब को मालूम है पापा की क्या हालात है। बिना मदद के चल नहीं सकते। फिर भी कितना गिरोगे गीदड़ों? ये गुदड़ी का लाल लालू है, शेर अकेला है कमजोर नहीं'।

इससे पहले 22 दिसंबर और 5 जनवरी को ED ने तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया था मगर तेजस्वी यादव नहीं गए थे। इसके बाद तेजस्वी यादव की ओर से बयान सामने आया था कि लोकसभा चुनाव तक ये सब चलता रहेगा। बिहार में नीतीश कुमार के आरजेडी से अलग होने के बाद पहली बार ईडी के सामने लालू यादव और तेजस्वी की पेशी होनी है।

क्या है पूरा मामला?

लैंड फॉर जॉब केस 2004 से 2009 के बीच का है जब लालू प्रसाद केंद्रीय रेल मंत्री थे। आरोप यह है कि लालू प्रसाद ने पद पर रहते हुए परिवार को जमीन हस्तांतरित के बदले रेलवे में नौकरियां दिलवाईं। CBI ने यह भी आरोप लगाया है कि रेलवे में की गई भर्तियां भारतीय रेलवे के मानकों के दिशा निर्देशों के अनुरुप नहीं थीं। वहीं, दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मकान संख्या D-1088 (एबी एक्सपोर्ट्स प्रा.लि.) के नाम रजिस्टर्ड है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप