Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनीतिक सरगर्मियों के बीच मुश्किलों में लालू परिवार, जमीन के बदले नौकरी के मामले में ED ने राबड़ी देवी को बनाया आरोपी

जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर संज्ञान के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 10:37:43

राजनीतिक सरगर्मियों के बीच मुश्किलों में लालू परिवार, जमीन के बदले नौकरी के मामले में ED ने राबड़ी देवी को बनाया आरोपी

पटना। बिहार में पिछले कुछ दिनों से सियासी उथल पुथल का दौर जारी है। खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से पाला बदलने की पूरी तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि शनिवार देर रात तक नीतीश मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और रविवार को भाजपा के साथ मिलकर एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर संज्ञान के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में दाखिल चार्जशीट पर बतौर आरोपी राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, हृदयानंद चौधरी और अन्य को समन जारी किया है। सभी आरोपियों को 9 फरवरी को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पेश होने का आदेश दिया है।

4751 पेज की चार्जशीट दाखिल

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4751 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। नौकरी के बदले जमीन लेने मामले मे ईडी की लालू परिवार के खिलाफ ये पहली चार्जशीट है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया है। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, हृदयानंद चौधरी, अमित कात्याल और दो कंपनियों एके इन्फोसिस्टम और एबी एक्सपोर्ट को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
न्यायालय में प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि लैंड फॉर जॉब केस में सात भूखंडों का मामला है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी, हेमा यादव और मीसा भारती ने इस केस में कथित रूप से भूखंड हासिल किए, बाद में इन भूखड़ों को बेच दिया गया। बता दें कि इस मामले में केवल अमित कात्याल को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका