न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटक महिन्द्रा के सीईओ उदय कोटक ने तत्काल प्रभाव से दिया इस्तीफा, दीपक गुप्ता होंगे नए सीईओ

उदय कोटक ने प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। कोटक ने अपने रिटायरमेंट से करीब चार महीने पहले बैंक के एमडी और सीईओ पद से त्यागपत्र दे दिया है। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को शनिवार को इस बात की जानकारी दी। कोटक को 31 दिसंबर 2023 को अपने पद से रिटायर होना था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 5:28:59

कोटक महिन्द्रा के सीईओ उदय कोटक ने तत्काल प्रभाव से दिया इस्तीफा, दीपक गुप्ता होंगे नए सीईओ

नई दिल्ली। उदय कोटक ने प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। कोटक ने अपने रिटायरमेंट से करीब चार महीने पहले बैंक के एमडी और सीईओ पद से त्यागपत्र दे दिया है। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को शनिवार को इस बात की जानकारी दी। कोटक को 31 दिसंबर 2023 को अपने पद से रिटायर होना था।

उन्होंने निदेशक मंडल के चेयरैन को संबोधित एक पत्र में इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह पत्र अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। कोटक ने कहा कि वह इसके बारे में काफी समय से मंथन कर रहे थे और इस कदम को उठाने का यह सही समय है।

उन्होंने पत्र शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “नए उत्तराधिकारी की बात मेरे लिए शीर्ष प्राथमिकता थी। हमारे चेयरमैन, मैं और जॉइंट एमडी तीनों ही इस साल के अंत तक अपने पद त्याग देंगे। मैं इन इस्तीफों में क्रमबद्धता लाकर एक शांत तरीके से बदलाव सुनिश्चित कर रहा हूं। मैं इस प्रक्रिया की शुरुआत कर रहा हूं और स्वेच्छा से पद त्याग रहा हूं।”

कौन संभालेगा पद

नए सीईओ व एमडी को लेकर उन्होंने कहा है कि अभी इसके लिए आरबीआई की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। तब तक के लिए जॉइंट एमडी दीपक गुप्ता अंतरिम एमडी और सीईओ के रूप में काम करेंगे। उन्होंने आगे लिखा, “एक संस्थापक के तौर पर ब्रांड कोटक के साथ मेरा गहरा जुड़ाव है और मैं गैर-कार्यकारी निदेशक व महत्वपूर्ण शेयरधारक के तौर पर अपनी सेवाएं देता रहूंगा। हमारे पास इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक शानदार मैनेजमेंट टीम है। संस्थापक चले जाते हैं लेकिन संस्थान अनंतकाल तक बढ़ता रहता है।”

उदय कोटक ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर लिखा है, "बहुत साल पहले मैंने देखा था कि जेपी मॉर्गन और गोल्डमैन सैक्श जैसे नामों का वित्तीय जगत में दबदबा था और मैंने भारत में ऐसा ही एक इंस्टीच्युशन बनाने का सपना देखा था। इसी सपने के साथ आज से 38 साल पहले मैंने तीन कर्मचारियों के साथ मुंबई के फोर्ट में 300 वर्गफुट में कोटक महिंद्रा की शुरुआत की थी। मैंने अपने सपने को जीते हुए इस यादगार यात्रा के हर पल को संजोया है।"

उदय कोटक ने कहा है कि हमने अपने स्टेकहोल्डर्स के लिए वैल्यू क्रिएट किया है और एक लाख से ज्यादा रोजगार का सृजन किया है। साल 1985 में कोटक महिंद्रा में किए गए 10,000 रुपये के निवेश का मूल्य इस समय करीब 300 करोड़ रुपये होगा।

जॉइंट एमडी और चेयरमैन भी देंगे इस्तीफा

उदय कोटक ने निदेशक मंडल के चेयरमैन को लिखे पत्र में कहा है कि साल के अंत तक खुद चेयरमैन और जॉइंट डायरेक्टर को भी पद छोड़ना होगा। आज यह देश के सबसे महत्वपूर्ण बैंकों और वित्तीय संस्थानों में से एक है जिसकी पहुंच पूरे देश के साथ-साथ 5 अन्य देशों में भी है। उन्होंने बताया कि बैंक के पास अभी 10,000 कर्मचारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी