न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा में पुलिस बनी देवदूत: सड़क पर बेहोश हुए बुजुर्ग की CPR देकर बचाई जान

राजस्थान के कोटा में अभया कमांड सेंटर के पुलिसकर्मियों ने 55 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाकर मिसाल पेश की। अचानक बेहोश हुए व्यक्ति को हेड कांस्टेबल मोहम्मद रफीक और निरंजन कुमार ने सीपीआर देकर स्थिर किया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 11:15:48

कोटा में पुलिस बनी देवदूत: सड़क पर बेहोश हुए बुजुर्ग की CPR देकर बचाई जान

राजस्थान के कोटा शहर में अभया कमांड सेंटर के पुलिसकर्मियों ने 55 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाकर मिसाल पेश की। बुजुर्ग अपनी बेटी द्वारा चलाए जा रहे स्कूटर की पिछली सीट पर बैठे थे, जब अचानक वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए और खून की उल्टियां करने लगे। मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल मोहम्मद रफीक और निरंजन कुमार ने तुरंत सीपीआर देकर उनकी हालत स्थिर की और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका सफल इलाज किया।

मौके पर मिली त्वरित मदद

रंगबाड़ी इलाके के निवासी सुनील कुमार लूथरा शाम करीब 4:45 बजे अपनी बेटी के साथ स्कूटर पर थे, जब उन्होंने अभय कमांड सेंटर के पास रुकने की बात कही और अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिसकर्मी तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे। स्थिति गंभीर देखते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया गया और अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई।

सीपीआर से बची जान

हेड कांस्टेबल रफीक ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका थी, जिसके चलते कांस्टेबल निरंजन कुमार ने 2-3 मिनट तक सीपीआर दिया, जिससे उनकी स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

परिवार ने जताया आभार


समय पर मिली पुलिस सहायता के लिए लूथरा की पत्नी ने आभार जताया। उन्होंने बताया कि लूथरा के खून में मामूली ब्लॉकेज था और उनका इलाज चल रहा था। सुबह से ही उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी, लेकिन वह फिर भी दुकान पर चले गए। दोपहर में तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने बेटी को घर ले जाने के लिए बुलाया, जिसके दौरान यह घटना घटी। फिलहाल अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका