न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : बकरियां चराने गई नाबालिग का किडनैप कर किया रेप, जान से मारने की भी कोशिश

बकरियां चराने गई नाबालिग का किडनैप कर उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को पीड़िता ने बताया है कि आरोपी ने उसे रस्सी से बांधकर कई बार रेप किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 10:30:23

बाड़मेर : बकरियां चराने गई नाबालिग का किडनैप कर किया रेप, जान से मारने की भी कोशिश

बाड़मेर जिले के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं जहां बकरियां चराने गई नाबालिग का किडनैप कर उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को पीड़िता ने बताया है कि आरोपी ने उसे रस्सी से बांधकर कई बार रेप किया। इस दौरान उसने गले में रस्सी डाल पेड़ से बांध दिया फंदे पर लटकाकर मारने की भी कोशिश की। जब परिजन जब पहाड़ पर पहुंचे तो वह बेसुध थी। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग बच्ची का मेडिकल शुक्रवार देर रात तक करवा दिया गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची अपनी ढाणी से करीब एक-दो किलोमीटर दूर बकरियां चराने के लिए गई थी। भोपाल सिंह नाबालिग को किडनैप कर पहाड़ी पर ले गया। वहां उसे रस्सी से बांधकर उससे कई बार रेप किया। शाम को जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने निकल गए। जब वे पहाड़ों की तरफ गए तो बच्ची वहां पेड़ से बंधी हुई मिली। वह बेहोशी की हालत में थी। परिजन बच्ची की हालत को देख डर गए और उसे वहां से ले गए। जब बच्ची को होश आया तो उसने परिजनों को सारी घटना बताई। पिता देर रात थाने पहुंचे और रिपोर्ट दी।

पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया और आरोपी की तलाशी के लिए टीम गठित कर दी है। महिला सेल डीएसपी सीमा चौपड़ा ने बताया कि नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बच्ची का भोपाल सिंह (40) ने किडनैप कर दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पुलिस यह दावा कर रही है कि आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल