न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: कटिहार में बड़ा नाव हादसा, गंगा में डूबे 17, 3 के शव बरामद

रविवार सुबह बिहार के कटिहार जिले के अमदाबाद में गंगा नदी में एक बड़ा नाव हादसा हुआ। नाव पर सवार 17 लोगों में से 3 के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 12:43:28

बिहार: कटिहार में बड़ा नाव हादसा, गंगा में डूबे 17, 3 के शव बरामद

रविवार सुबह बिहार के कटिहार जिले के अमदाबाद में गंगा नदी में एक बड़ा नाव हादसा हुआ। नाव पर सवार 17 लोगों में से 3 के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। हादसे के बाद 4 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। सभी लोग दक्षिणी करिमुल्लापुर के मेघू घाट से गद्दाई दियारा जा रहे थे।

एसडीआरएफ और पुलिस की रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। गंगा के तेज बहाव और गहराई के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई हो रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

शवों की पहचान और लापता लोगों की खोज

हादसे में बरामद तीन शवों में 60 वर्षीय पवन कुमार, 70 वर्षीय सुधीर मंडल और एक साल का मासूम शामिल हैं। लापता लोगों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

खेती के काम के लिए जा रहे थे लोग

नाव पर सवार लोग दियारा क्षेत्र में खेतों की देखरेख और खेती के काम के लिए जा रहे थे। लेकिन हादसे ने इस सुबह को मातम में बदल दिया। लापता लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे में बचे लोगों को अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों का सहयोग और सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग किया। हालांकि, इस हादसे ने गंगा में सुरक्षा इंतजामों और नाव संचालन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और ग्रामीण अब मिलकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप