न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बब्बर शेर पटौदी की मौत, गंभीर बीमारी के बाद गोरखपुर से लाया गया था कानपूर जू

कानपुर जू में गंभीर बीमारी से पीड़ित बब्बर शेर पटौदी की इलाज के दौरान मौत, बर्ड फ्लू की आशंका के कारण जू 19 मई तक बंद रहेगा। प्रशासनिक तनाव और जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 May 2025 12:09:08

बब्बर शेर पटौदी की मौत, गंभीर बीमारी के बाद गोरखपुर से लाया गया था कानपूर जू

कानपुर: गोरखपुर जू में बर्ड फ्लू की आशंका के बाद बीमार बब्बर शेर पटौदी को इलाज के लिए कानपुर जू लाया गया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे अचानक उसकी मौत हो गई। करीब एक हफ्ता पहले कानपुर जू पहुंचा पटौदी यहां आकर कुछ भी खा-पी नहीं रहा था। चिकित्सकों का कहना था कि अचानक गर्मी बढ़ने और जगह बदलने के कारण वन्यजीवों में ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर पटौदी के कई सैंपल आईवीआरई बरेली परीक्षण के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट गुरुवार शाम तक आनी थी। मगर उससे पहले ही पटौदी की मौत हो गई। जू के प्रशासनिक अधिकारी नावेद इकराम ने इस बात की पुष्टि की है।

औसत आयु पूरी कर चुका था पटौदी :

वरिष्ठ डॉक्टर अनुराग सिंह ने बताया कि पटौदी अपनी औसत आयु 15 साल पूरी कर चुका था और बहुत कमजोर हो गया था। उसने 2 दिन पहले केवल एक किलो मांस खाया और थोड़ा सा पानी पीया था। उन्होंने कहा कि पटौदी के इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई।

प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों के बीच तनाव :

पटौदी की मौत के बाद कानपुर जू में प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वरिष्ठ डॉक्टरों का कहना है कि बिना उनकी सलाह के ही उच्च अधिकारियों ने पटौदी को कानपुर लाने की मंजूरी दे दी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस संबंध में शासन से निर्देश मिले थे। पटौदी की मौत के बाद जू के अंदर प्रशासनिक अधिकारी और चिकित्सक दोनों चिंतित हैं।

19 मई तक जू रहेगा बंद :

जू के प्रशासनिक अधिकारी नावेद इकराम ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका के चलते कानपुर जू को 19 मई तक बंद कर दिया गया है। जू के अंदर कीपर और कर्मचारी पीपीई किट और मास्क पहनकर वन्यजीवों को खाना दे रहे हैं और उनकी देखरेख कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’