न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: कमला देवी की हत्या को लेकर प्रदर्शन, आरोपी को फांसी देने की मांग, ग्रामीण बोले- मर्डर में अन्य लोगों का भी हाथ

राजस्थान के अजमेर जिले के भटियाणी गांव में कुछ दिनों पूर्व बुजुर्ग महिला कमला देवी की उनके घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 3:24:02

राजस्थान: कमला देवी की हत्या को लेकर प्रदर्शन, आरोपी को फांसी देने की मांग, ग्रामीण बोले- मर्डर में अन्य लोगों का भी हाथ

राजस्थान के अजमेर जिले के भटियाणी गांव में कुछ दिनों पूर्व बुजुर्ग महिला कमला देवी की उनके घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना का खुलासा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने किया, जिसमें हत्या के आरोप में गांव की 20 वर्षीय संजू प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि हत्या में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संजू की मां और पास के गांव रामसर और टाटोटी के कुछ युवकों पर भी संदेह जताया जा रहा है। ये संदिग्ध युवक अक्सर संजू के घर आते-जाते थे, इसलिए उनकी भी जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि संजू की मां और इन संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया जाए।

इसके अलावा, मृतका के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सुरक्षा देने की मांग भी उठाई गई है। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण नसीराबाद पहुंचे और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए "आरोपियों को फांसी दो" के नारे लगाते हुए उखंड कार्यालय के बाहर अंबेडकर सर्किल पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग की। इस दौरान, क्षेत्र के दयाल राम गुर्जर और हंसराज चौधरी ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को सुरक्षा देने की अपील की।

आश्वासन के बाद भी नहीं मिला मुआवजा

ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या के बाद पहले ही दिन धरना प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की थी। पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने ग्रामीणों से 5 दिन का और समय मांगा है। एसडीएम ने कहा कि अगले 5 दिनों में निष्पक्ष जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, गांव में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आज से ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्णय लिया गया है। अब ग्रामीण इस हत्याकांड में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके और उन्हें न्याय मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी