न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शी जिनपिंग के G-20 में नहीं आने से निराश हैं जो बाइडेन, फिर कहा लेकिन मैं उनसे मिलने जा रहा हूँ

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह भारत में जी20 शिखर समिट में हिस्सा लेने के लिए बहुत उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें निराशा है कि उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग इस सम्मेलन के लिए नई दिल्ली नहीं आ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 1:18:51

शी जिनपिंग के G-20 में नहीं आने से निराश हैं जो बाइडेन, फिर कहा लेकिन मैं उनसे मिलने जा रहा हूँ

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह भारत में जी20 शिखर समिट में हिस्सा लेने के लिए बहुत उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें निराशा है कि उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग इस सम्मेलन के लिए नई दिल्ली नहीं आ रहे हैं। व्हाइट हाउस ने बीते शुक्रवार को घोषणा की थी कि बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 7 सितंबर को भारत जाएंगे और 8 सितंबर को वह इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

भारत G-20 के अध्यक्ष के रूप में 9-10 सितंबर को इस प्रभावशाली समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दो दर्जन से अधिक विश्व नेता हिस्सा लेने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रविवार को रेहोबोथ बीच, डेलावेयर में संवाददाताओं से कहा कि, मैं निराश हूं, लेकिन मैं उनसे मिलने जा रहा हूं। बाइडेन ने ये बयान संवाददाताओं के उस सवाल पर दिया, जब उनसे उन संकेतों के बारे में पूछा गया, कि शी जिनपिंग, शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।

हालांकि, जो बाइडेन ने यह नहीं बताया, कि वह चीनी राष्ट्रपति से कहां मिल सकते हैं। यदि शी जिनपिंग, दिल्ली नहीं आते हैं, तो उन्हें और बाइडेन को नवंबर में मिलने का मौका मिल सकता है, जब अमेरिका सैन फ्रांसिस्को में APEC सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

शी जिनपिंग, शिखर सम्मेलन के लिए भारतीय राजधानी की यात्रा करने की योजना नहीं बना रहे हैं। यह फैसला, चीन और भारत के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है और इससे उनके संबंधों में और गिरावट आने की संभावना है। चीनी प्रधान मंत्री ली कियांग, शी जिनपिंग के स्थान पर शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में मिले थे

बाइडेन और शी जिनपिंग ने आखिरी बार नवंबर में इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर बात की थी, लेकिन कोई भी प्रगति तब पटरी से उतर गई, जब एक कथित चीनी जासूसी गुब्बारा अमेरिका के ऊपर मंडराया था और अमेरिका ने उसे मार गिराया था।

दोनों देशों के बीच ताइवान और इंडो-पैसिफिक से जुड़े कई मुद्दों पर बुनियादी असहमति है, जिनमें अमेरिकी नेताओं का लगातार ताइवान जाना, चीन के खिलाफ सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी को लेकर प्रतिबंध समेत इंडो- पैसिफिक में चीन की विस्तारवादी नीति है, जिसके खिलाफ अमेरिका खड़ा है।

हाल के महीनों में कई उच्च-स्तरीय बिडेन प्रशासन के अधिकारियों ने संबंधों में सुधार की कोशिश करते हुए चीन की यात्राएं की है, जिनमें विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, वित्त मंत्री जेनेट येलेन, बाइडेन के जलवायु दूत जॉन केरी और वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो शामिल हैं।

अमेरिका को उम्मीद थी, कि भारत में जी-20 बैठक चीन के साथ संबंधों में नरमी लाने की दिशा में अगला कदम हो सकती है और बाइडेन ने पिछले सप्ताह कहा था, कि उन्हें "उम्मीद" है कि शी जिनपिंग शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी