न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन कोरोना पॉजिटिव, G-20 में आने वाली थी

जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन की कोविड रिपोर्ट सामने आई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 10:30:40

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन कोरोना पॉजिटिव, G-20 में आने वाली थी

नई दिल्ली। जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन की कोविड रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रथम महिला जिल बाइडेन कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति की रिपोर्ट निगेटिव है।

व्हाइट हाउस ने बताया है कि उनमें कोरोना के लक्षण काफी मामूली हैं। इस बीच वह डेलावेयर स्थित अपने आवास पर ही रहेंगी। उनके कम्युनिकेशन डायरेक्टर ने बताया कि व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट ने करीबी लोगों को इसकी इसकी जानकारी दी है।

जो बाइडेन की पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन स्किन कैंसर से भी पीड़ित रह चुकी हैं। जनवरी में उनकी सर्जरी हुई थी। 71 साल की जिल की एक आंख के ऊपर और चेस्ट से घाव वाली स्किन को निकाला गया था।

71 साल की जिल बाइडेन पहली बार 16 अगस्त को कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। उस दौरान वो साउथ कैरोलिना में जो बाइडेन के साथ छुट्टियां मना रही थीं। इस दौरान वो 5 दिनों तक क्वारंटाइन रही थीं।

यूएस राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन जी-20 समिट में भाग लेने के लिए 7 सितंबर को भारत आने वाले थे। व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया था कि राष्ट्रपति बाइडेन 8 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह G-20 के नेतृत्व के लिए मोदी की सराहना करेंगे। इसके अलावा 9-10 सितंबर को G-20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां वह जी-20 के अन्य साझेदारों के साथ क्लीन उर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को कहा था कि वह जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी भारत यात्रा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वह इस बात से निराश हैं कि उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। बाइडेन ने यह टिप्पणी अमेरिका में पत्रकारों के साथ बातचीत में की। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारत और वियतनाम की अपनी यात्रा के लिए उत्सुक हैं, अमेरिकी नेता ने कहा, “हां, मैं हूं।”

बाइडेन ने कहा, “मैं निराश हूं, लेकिन मैं उनसे मिलने जा रहा हूं।” वह इस साल के अंत में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच की बैठक के लिए सैन फ्रांसिस्को में शी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार, बाइडेन के 7 सितंबर (गुरुवार) को भारत पहुंचने की उम्मीद है। आठ सितंबर को शिखर सम्मेलन से अलग उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। G20 शिखर सम्मेलन 9 सितंबर (शनिवार) से 10 सितंबर (रविवार) तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी