न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड: 4 साल की बच्ची नहीं कर रही थी पढ़ाई, माता-पिता ने हाथ-पैर बांधकर पीटा, हुई मौत

झारखंड के जमशेदपुर में 4 साल की बच्ची को माता-पिता ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बच्ची पढ़ाई नहीं कर रही थी इसलिए गुस्से में आकर माता-पिता ने पहले उसके हाथ-पैर बांधे फिर उसकी पिटाई कर दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jul 2022 9:20:21

झारखंड: 4 साल की बच्ची नहीं कर रही थी पढ़ाई, माता-पिता ने हाथ-पैर बांधकर पीटा, हुई मौत

झारखंड के जमशेदपुर में 4 साल की बच्ची को माता-पिता ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बच्ची पढ़ाई नहीं कर रही थी इसलिए गुस्से में आकर माता-पिता ने पहले उसके हाथ-पैर बांधे फिर उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामला गालूडीह इलाके का है। बच्ची के पिता 27 वर्षीय उत्तम मैती और 26 वर्षीय मां अंजना महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मजदूरी का काम करते हैं। उनकी एक और बेटी भी है, जो मामा के घर पर रहती है।

पुलिस को दिए अपने बयान में दंपति ने बताया कि बार-बार समझाने के बाद भी छोटी बेटी पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी। गुस्से में आकर उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसकी पिटाई कर डाली। वे उसे खासमहल के सदर अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद वे सलगाझूरी स्टेशन से एक ट्रेन में चढ़े और गालूडीह स्टेशन पर उतरे, जहां उन्होंने रेल ट्रैक के पास झाड़ियों में शव को फेंक दिया। फिर दोनों पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम चले गए। दरअसल, बच्ची की मां का मायका झाड़ग्राम में है।

मंगलवार को जब वे बरिगोडा लौटे तो पड़ोसियों ने उनकी बेटी के बारे में पूछा। लेकिन उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। पड़ोसियों को दंपति की बातों पर शक हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो दंपति ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। उधर, पड़ोसियों ने बताया कि माता-पिता अक्सर बच्ची को पीटते थे। ऐसे में जब उन्हें बच्ची नहीं दिखी तो माता-पिता से पूछा। उनके गोलमोल जबाव से उन्हें बच्ची की हत्या किए जाने का शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत