न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: गुलाल या रंग लेकर स्कूल न आए विद्यार्थी, परीक्षा से किया जा सकता है वंचित, मंत्री बोले CBSE से करेंगे शिकायत

राजधानी जयपुर के एक कॉन्वेंट स्कूल में होली के दौरान छात्रों को गुलाल या रंग न लाने के निर्देश पर विवाद खड़ा हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 1:45:46

जयपुर: गुलाल या रंग लेकर स्कूल न आए विद्यार्थी, परीक्षा से किया जा सकता है वंचित, मंत्री बोले CBSE से करेंगे शिकायत

जयपुर। राजधानी जयपुर के एक कॉन्वेंट स्कूल में होली के दौरान छात्रों को गुलाल या रंग न लाने के निर्देश पर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल प्रशासन की ओर से अभिभावकों को एक मैसेज किया गया है, जिसमें कहा गया है कि परीक्षा के दौरान सुरक्षित और सकारात्मक माहौल बनाए रखने की जरूरत है।

साथ ही स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों और स्टूडेंट्स को चेतावनी दी है कि यदि कोई स्टूडेंट स्कूल में गुलाल या कलर लेकर स्कूल में पहुंचता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने कहा है कि हम सभी में धर्मों के त्योहार का सम्मान करते हैं। पूरा मामला जब सामने आया तो प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी इसे लेकर एक बयान जारी किया है। साथ ही ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा


पूरे मामले को लेकर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि पूरा मामला काफी गंभीर है और मंत्री ने इसे सांप्रदायिक आदेश करार देते हुए कहा कि इसके खिलाफ दिल्ली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिकायत दर्ज की जाएगी। साथ ही ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने की मांग रखी जाएगी, मंत्री ने कहा कि इस तरह के आदेश स्कूलों की तरफ से निकालना गलत बात है, क्योंकि होली पवित्रता का त्योहार है। इस तरह के आदेश निकालना गलत है क्योंकि यह हमारी आस्था से जुड़े त्योहार है।

स्कूल ने दिया मैसेज

स्कूल ने अभिभावकों को भेजे संदेश में कहा कि होली के त्योहार के करीब आने के साथ हम छात्रों से अनुरोध करते हैं कि वे होली के रंग स्कूल न लाएं। यह कदम सभी छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए है। यदि किसी छात्र के पास रंग पाया गया, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका