न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम में माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को भारतीय सेना ने पहुंचाया जहन्नुम, कर लें गिनती

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी अड्डों पर हमला किया, जिसमें मसूद अजहर के परिवार सहित कई प्रमुख आतंकवादी मारे गए। इस ऑपरेशन ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया। पहलगाम हमले के बाद करतारपुर कॉरिडोर भी बंद कर दिया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 3:35:12

पहलगाम में माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को भारतीय सेना ने पहुंचाया जहन्नुम, कर लें गिनती

22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में माताओं और बहनों के सिंदूर को उजाड़ने वाले आतंकवादियों को भारतीय सेना ने मिसाइल अटैक के जरिए पूरी तरह से नष्ट कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) में घुसकर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस हमले में आतंकवाद के मोस्ट वॉन्टेड सरगना मसूद अजहर और उसके परिवार सहित कई आतंकवादी मारे गए।

भारतीय सेना ने मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर, रावलकोट, चकस्वारी, भीमबेर, नीलम घाटी, झेलम और चकवाल जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाकर आतंकवादियों को मारा।

कितने आतंकी मारे गए?

इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और उसके चार करीबी आतंकवादी मारे गए। इनमें उसकी बहन, बहनोई और भतीजे सहित अन्य परिजन शामिल थे। मसूद अजहर ने एक बयान में कहा, "मेरे परिवार के 10 सदस्य इस रात जन्नत में गए। इनमें पांच मासूम बच्चे, मेरी बड़ी बहन साहिबा, उनके पति, भतीजे अलीम फाजिल, और अन्य परिजन शामिल हैं।"

मसूद अजहर ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा, "मोदी ने मासूम बच्चों, बुर्काधारी महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया। यह दुख और सदमा असहनीय है, लेकिन हमें कोई अफसोस नहीं है।"

उसने आगे कहा, "हमारे घर में कुल चार बच्चे थे, जिनकी उम्र 7 से 3 साल के बीच थी, और वे सभी एक साथ जन्नत चले गए। कुरान में कहा गया है कि शहादत उन्हीं को मिलती है जिन्हें अल्लाह प्यार करता है।"

मुजफ्फराबाद के सवाई नाले के पास जामिया मस्जिद बिलाल पर हुए हमले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी वकास और हसन मारे गए। इसके अलावा, मुरीदके में मरकज तैयबा पर हुए हमले में लश्कर-ए-तैयबा के एचवीटी (हाई वैल्यू टेररिस्ट) अब्दुल मलिक और मुदस्सिर की भी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं