न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 15 साल से जारी बस चालकों से वसूली का खेल, मना करने पर पथराव – 4 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने 15 वर्षों से बस चालकों से हो रही अवैध वसूली के रैकेट का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 45 हजार रुपये और एक स्कॉर्पियो जब्त, अन्य की तलाश जारी।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 10:41:39

जयपुर : 15 साल से जारी बस चालकों से वसूली का खेल, मना करने पर पथराव – 4 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में पुलिस ने निजी बस चालकों से पिछले 15 वर्षों से जारी अवैध वसूली के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 45 हजार रुपये नकद और एक स्कॉर्पियो जब्त की है।

डीसीपी (पश्चिम) अमित कुमार के अनुसार, डीएसटी प्रभारी को चौमूं पुलिया के पास निजी बस चालकों से अवैध वसूली की सूचना मिली थी। इसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई और स्पाई गैजेट्स की मदद से गिरोह की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया।

जांच में पता चला कि यह गिरोह बस संचालकों से जबरन पैसे वसूलता था और भुगतान न करने पर बसों पर पत्थर फिंकवाने की धमकी देता था। यह गिरोह शिफ्टों में काम करता था और हर महीने 8-10 लाख रुपये की वसूली करता था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मकराना हाल निवारू रोड निवासी भगवान सिंह, थोई (नीमकाथाना) निवासी श्यामवीर सिंह, नींदड़ निवासी विक्रम सैन उर्फ विक्की उर्फ बोगी और जुराठढा (सीकर) निवासी हाल जोडला पावर हाउस निवासी दिलीप सिंह शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने एसआई सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सागर और नीरू पांडे की टीम गठित कर 28 और 29 मार्च को चौमूं पुलिया व आसपास के इलाकों में निगरानी रखी। स्पाई गैजेट्स के जरिए रिकॉर्डिंग में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बसों से 50-100 रुपये की अवैध वसूली कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर बस चालकों को धमकाया जाता और उनके वाहनों पर हमला किया जाता था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

खौफ ऐसा कि कोई शिकायत करने की हिम्मत नहीं करता

पिछले 15 वर्षों से सक्रिय इस गिरोह का खौफ इतना था कि बस चालक और संचालक किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने से डरते थे। गिरोह के बदमाश जबरन वसूली करते और पैसे न देने पर चौमूं पुलिया से सामोद के बीच बसों पर पथराव करवा देते। कई बार बसों पर हमले हुए, लेकिन डर के मारे किसी ने पुलिस से संपर्क नहीं किया।

यह गिरोह शिफ्टों में काम करता था और अवैध वसूली से जुटाए गए पैसों से गाड़ियां और संपत्तियां खरीदी थीं, जिनकी जांच की जा रही है।
मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी

डीसीपी अमित कुमार के अनुसार, पुलिस ने मौके से श्यामवीर सिंह और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके साथ विक्रम सैन और दिलीप सिंह भी इस रैकेट में शामिल थे। यह गिरोह भगवान सिंह चांडी और बिजेंद्र सिंह उर्फ बिजू सिंह (खानपुरा, नागौर) के लिए काम करता था।

पुलिस ने विक्रम सैन और दिलीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वसूली की रकम और एक स्कॉर्पियो बरामद हुई है। गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी