न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चलती ट्रेन को बलोच आर्मी ने कैसे किया हाईजैक? जानें पूरी साजिश

बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की जफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया, जिसमें 140 पाकिस्तानी सैनिक सवार थे। जानें कैसे रची गई यह पूरी साजिश।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 6:44:21

चलती ट्रेन को बलोच आर्मी ने कैसे किया हाईजैक? जानें पूरी साजिश

पाकिस्तान सरकार आतंकवाद के खात्मे के बड़े-बड़े दावे कर रही थी, लेकिन बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इन दावों को गलत साबित कर दिया। मंगलवार को बीएलए के लड़ाकों ने बलोचिस्तान के बोलन क्षेत्र में एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया। संगठन का दावा है कि ट्रेन में करीब 500 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद थे, जिन्हें बंधक बना लिया गया है।

कैसे हुआ ट्रेन हाईजैक?

जफर एक्सप्रेस, जो क्वेटा से पेशावर तक चलती है, रोज की तरह मंगलवार को भी रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन बोलन पहुंची, बीएलए के लड़ाकों ने ट्रैक पर ब्लास्ट कर दिया, जिससे ट्रेन को सुरंग के पास रुकना पड़ा। इसी मौके का फायदा उठाकर लड़ाकों ने ट्रेन को हाईजैक कर लिया।

बीएलए का दावा है कि इस कार्रवाई में उसने 11 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन के ड्राइवर को भी गोली लगी है।

सेना के समर्थक नेता ने जताई थी आशंका

पाकिस्तानी सेना के करीबी माने जाने वाले पूर्व मंत्री फजलुर रहमान ने कुछ दिन पहले ही बलोचिस्तान में किसी बड़ी घटना की चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि बलोचिस्तान के लोग अब पाकिस्तानी सेना की बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं और वहां के लड़ाके सीधी कार्रवाई करेंगे। रहमान के मुताबिक, बलोचिस्तान की नाराजगी इस हद तक बढ़ चुकी है कि सरकार उसे संभाल नहीं पाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया था कि जल्द ही बलोचिस्तान पाकिस्तान से अलग हो सकता है।

क्या यह खुफिया तंत्र की नाकामी है?

जफर एक्सप्रेस, जो बलोचिस्तान में नियमित रूप से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन है, मंगलवार को हाईजैक कर ली गई। इस ट्रेन में पाकिस्तानी सेना के 140 जवान भी सवार थे। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में सैनिकों की मौजूदगी के बावजूद ट्रेन का इस तरह अपहरण होना, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की भारी विफलता को दर्शाता है।

बलोचिस्तान लंबे समय से हिंसा और विद्रोह की आग में जल रहा है। पाकिस्तान सरकार भी वहां की स्थिति को लेकर चिंतित रही है। लेकिन इतनी संवेदनशील स्थिति में सेना के जवानों को एक पैसेंजर ट्रेन में सफर करवाना और फिर उसका हाईजैक हो जाना, सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया तंत्र की बड़ी नाकामी को उजागर करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी