न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, लिव इन में रहने वाले मौलिक अधिकारों के हकदार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप कपल से जुड़ा एक फैसला दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले में अदालत ने ऐसे लिव-इन जोड़ों के लिए जीवन और स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों की पुष्टि की है, जिन्हें परिवार की ओर से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 10:08:29

संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, लिव इन में रहने वाले मौलिक अधिकारों के हकदार

नई दिल्ली। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप कपल से जुड़ा एक फैसला दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले में अदालत ने ऐसे लिव-इन जोड़ों के लिए जीवन और स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों की पुष्टि की है, जिन्हें परिवार की ओर से परेशानी का सामना करना पड़ता है। अदालत एक्सट्रा मेरिटल अफेयर से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई की अध्यक्षता न्यायमूर्ति अरुण मोंगा कर रहे थे।

कोर्ट ने क्या कहा है?

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने नूंह के पुलिस अधीक्षक ऐसे याचिकाकर्ताओं के सामने मौजूद संभावित खतरों की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जस्टिस मोंगा ने ऐसे मामलों से निपटने के लिए दिशानिर्देशों की एक रूपरेखा तैयार कारवाई है जिसे हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सचिवों, गृह विभाग और पुलिस महानिदेशकों सहित विभिन्न प्राधिकरणों को एक आदेश के साथ दिया जाएगा। इन दिशानिर्देशों को हर स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) तक पहुंचाया जाएगा। जिसमें ऐसे मामले शामिल होंगे जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़ों को मदद पहुंचाई जा सके।

किस मामले की सुनवाई कर रही थी अदालत?

यह मामला नूंह की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमता है। जिसकी शादी 16 साल की उम्र में उसके माता-पिता ने 2012 में शादी कर दी थी। शादी के बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया, जो अब 11 साल की है, और उसके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 5 और 3 साल है।

महिला ने अदालत के सामने याचिका के जरिए कहा है कि उसका पति, अक्सर शराब पीता था, उसके साथ शारीरिक शोषण करता था, जब उसने अपने माता-पिता से मदद मांगी तो उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अपने पति के साथ ही रहे। इससे बचने के लिए एक साल पहले उसने एक ऐसे आदमी के साथ रहना शुरू कर दिया जिससे उसकी दोस्ती थी, लेकिन जल्द ही उसे अपने परिवार, पति और ससुराल वालों से धमकियों का सामना करना पड़ा। मदद के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन से संपर्क करने के बावजूद उसे कोई मदद नहीं मिली।

न्यायमूर्ति मोंगा ने जोर देकर कहा, “मुख्य मुद्दा याचिकाकर्ताओं के रिश्ते की वैधता नहीं है, जो उन्हें कानून के अनुसार नागरिक और आपराधिक परिणामों के लिए उत्तरदायी बना सकता है। इसके बजाय, यह है कि क्या वे संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत अपने मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के हकदार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत