न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत में अंतिम संस्कार के लिए कम पड़ीं लकड़ियां, शुगर फैक्ट्रियों से मंगा रहे गन्ने के छिलके

गुजरात के सूरत शहर के श्मशान में चौबीस घंटे शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है। श्मशान में 3-4 घंटों की वेटिंग चल रही है। इस कारण लकड़ियों की कमी हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 5:41:28

सूरत में अंतिम संस्कार के लिए कम पड़ीं लकड़ियां, शुगर फैक्ट्रियों से मंगा रहे गन्ने के छिलके

गुजरात के सूरत शहर के श्मशान में चौबीस घंटे शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है। श्मशान में 3-4 घंटों की वेटिंग चल रही है। इस कारण लकड़ियों की कमी हो गई है। अब अंतिम संस्कार के लिए शुगर फैक्ट्रियों से गन्ने के छिलके (खोई) मंगवाने पड़ रहे हैं। इन्हें लकड़ियों के बीच में भरकर शवों को जलाया जा रहा है। चीनी मिल के डायरेक्टर दर्शन नायक ने बताया कि शवों की संख्या इतनी ज्यादा है कि कई जगह एडवांस में चिताएं तैयार रखी जा रही हैं। इसी के चलते शुगर मिल से शहर और जिले के सभी श्मशानों में जरूरत के हिसाब से मुफ्त में गन्ने के छिलके भेजे जा रहे हैं। इन्हें लकड़ियों के बीच भरा जा रहा है, जिससे कि लकड़ियों की कमी को पूरा किया जा सके।

सूरत में जहांगीरपुरा श्मशान, रामनाथ घेला श्मशान और अश्वनी कुमार श्मशान घाट में जगह कम पड़ने पर लिंबायत और पाल इलाके में बंद पड़े श्मशान शुरू कर दिए गए हैं। यहां अब चौबीस घंटे कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

श्मशान में वेटिंग बढ़ने के कारण कोरोना से मरने वालों का बारडोली के श्मशान में अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को 5 शव बारडोली भेजे गए। इसी तरह रविवार को भी 6 शव बारडोली भेजे गए थे।

सूरत शहर के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में भी हर दिन केस बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के मामले अब रोजाना 3 हजार के करीब पहुंच गए हैं। यहां पिछले चौबीस घंटों में 2817 नए मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या 19884 पर पहुंच गई है। वहीं, शुक्रवार को 27 की मौत हुई। मौतों का आंकड़ा 1590 तक पहुंच चुका है। इसमें 1270 शहर के और 320 ग्रामीण के शामिल हैं।

मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ प्रतिदिन मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। न्यू सिविल और स्मीमेर के कोविड अस्पताल से शुक्रवार को 101 मृतकों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइंस के साथ किया गया। वहीं मनपा के सरकारी आंकड़ों में कोरोना से 27 मरीजों की मौत बताई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म