न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जुलाई के मुकाबले अगस्त में 3.6 फीसदी कम एकत्रित हुआ जीएसटी

अगस्त में सकल जीएसटी राजस्व 1,59,069 करोड़ रुपये रहा, जो जुलाई में एकत्र 1,65,105 करोड़ रुपये से 3.6 फीसदी कम है। अगस्त 2023 का राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 11 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल अगस्त में कुल जीएसटी संग्रह 1,43,612 करोड़ रुपये रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 6:17:49

जुलाई के मुकाबले अगस्त में 3.6 फीसदी कम एकत्रित हुआ जीएसटी

नई दिल्ली। अगस्त में सकल जीएसटी राजस्व 1,59,069 करोड़ रुपये रहा, जो जुलाई में एकत्र 1,65,105 करोड़ रुपये से 3.6 फीसदी कम है। अगस्त 2023 का राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 11 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल अगस्त में कुल जीएसटी संग्रह 1,43,612 करोड़ रुपये रहा था।

माह के दौरान, माल के आयात से प्राप्त राजस्व तीन प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 14 प्रतिशत अधिक था।

इससे पहले शुक्रवार को, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं से कहा था कि अनुपालन में वृद्धि और कम चोरी के कारण अगस्त 2023 के लिए जीएसटी राजस्व में साल दर साल 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

उन्होंने कहा, "मोटे तौर पर आंकड़े पहले के महीनों की तरह साल-दर-साल 11 प्रतिशत की वृद्धि के दायरे में हैं।"

इस साल जून की तुलना में जुलाई में सकल जीएसटी राजस्व दो प्रतिशत बढ़कर 1,65,105 करोड़ रुपये हो गया। जून 2023 में यह आंकड़ा 1,61,497 करोड़ रुपये था।

मल्होत्रा ने कहा, "जून तिमाही के दौरान जीएसटी राजस्व में 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। इसका मतलब है कि कर और जीडीपी का अनुपात 1.3 से अधिक है।" उन्होंने कहा था कि जीएसटी संग्रह नॉमिनल जीडीपी से अधिक बढ़ा है और यह कर दरों में कोई वृद्धि नहीं होने के बावजूद है।

अगस्त 2023 के लिए जीएसटी राजस्व के रूप में एकत्र किए गए 1,59,069 करोड़ रुपये में से सीजीएसटी 28,328 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 35,794 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 83,251 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 43,550 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,695 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 1,016 करोड़ रुपये सहित) था।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 37,581 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 31,408 करोड़ रुपये स्थानांतरित किये है।

नियमित निपटान के बाद अगस्त 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 65,909 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 67,202 करोड़ रुपये था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी