न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : साड़ी का फंदा लगा 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, गांव के ही शादीशुदा युवक से चल रहा था अफेयर

जिले के लांबाहरिसिंह थाना क्षेत्र के देवल गांव में सोमवार देर रात तब सनसनी मच गई जब 12वीं की छात्रा ने अपने घर में साड़ी का फंदा लगा खुदकुशी कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 1:25:23

टोंक : साड़ी का फंदा लगा 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, गांव के ही शादीशुदा युवक से चल रहा था अफेयर

जिले के लांबाहरिसिंह थाना क्षेत्र के देवल गांव में सोमवार देर रात तब सनसनी मच गई जब 12वीं की छात्रा ने अपने घर में साड़ी का फंदा लगा खुदकुशी कर ली। युवती का गांव के ही एक शादीशुदा युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका पूजा अभी प्रमोट होकर 12वीं कक्षा में आई थी। उसके माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर हैं। वह खेती-बाड़ी करते हैं। वहीं, प्रेमी मांगीलाल रंगाई और मजदूरी का काम करता है। उसकी दो लड़कियां और एक लड़का है। रात में दोनों वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे कि युवक की पत्नी ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका में झगड़ा हुआ। फिर युवती ने अपनी जान दे दी। उसके पिता ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार, करीब तीन-चार महीने पहले ही पूजा की सगाई हो चुकी थी। अब उसकी शादी होनी थी।

थानाधिकारी प्रभु सिंह चुंडावत ने बताया कि युवती पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बेटी पूजा (18) को आए दिन गांव का ही मांगीलाल (24) पुत्र प्रह्लाद माली फोन करता था। इस दौरान वह खूब झगड़ा भी करता था। अभद्र बातें करके धमकी दिया करता था। सोमवार रात करीब 10 बजे भी मांगीलाल ने अपनी पत्नी के सामने ही पूजा से वीडियो कॉल कर बात की। इस दौरान उसने पूजा से अभद्र व्यवहार किया और दोनों में झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चली गई। 11 बजे मांगीलाल का ही फोन आया और बताया कि पूजा और उसके बीच झगड़ा हो गया है। वह फोन रिसीव नहीं कर रही है। इसके बाद जब पिता ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से झूल रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल