न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : गहलोत कैबिनेट ने लिया 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला, 21 लाख स्टूडेंट्स होंगे प्रभावित

राजस्थान में गहलोत कैबिनेट ने 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया हैं जिससे करीब 21.58 लाख स्टूडेंट्स प्रभावित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 8:33:12

राजस्थान : गहलोत कैबिनेट ने लिया 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला, 21 लाख स्टूडेंट्स होंगे प्रभावित

मंगलवार को केंद्र सरकार ने CBSE और IBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना के कहर के चलते रद्द कर दिया था। इसके बाद कल गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश में भी स्टेट बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया।अब राजस्थान में गहलोत कैबिनेट ने 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया हैं जिससे करीब 21.58 लाख स्टूडेंट्स प्रभावित होंगे। गहलोत कैबिनेट की बैठक में मंथन के बाद बुधवार को यह फैसला लिया गया। इसमें 10वीं में करीब 12 लाख व 12वीं में करीब साढे़ 9 लाख स्टूडेंट हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल के मुताबिक परीक्षाएं 6 मई से शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण 14 अप्रैल को ही परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया था।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना को देखते हुए 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नहीं करवाई जाएं। बैठक में बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने के बाद रिजल्ट तैयार करने के लिए दूसरे विकल्पों पर भी चर्चा हुई। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि बोर्ड किसी आधार पर छात्रों के रिजल्ट तैयार करेगा। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य सरकारों को बोर्ड परीक्षाएं टालने का सुझाव दिया था। प्रियंका गांधी के सुझाव के बाद माना जा रहा था कि गहलोत सरकार उसी के अनुसार फैसला कर सकती है।

पिछले साल 3 लाख विद्यार्थी हुए थे फेल

2020 में बोर्ड एग्जाम कोरोना के कारण देरी से करवाए गए थे। 10वीं और 12वीं में शामिल होने वाले करीब तीन लाख विद्यार्थी पास नहीं हो पाए थे। 10वीं में 2 लाख 23 हजार 156 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने के बावजूद फेल हुए। वहीं 12वीं आर्टस में 53 हजार 99, कॉमर्स में 1989 तथा विज्ञान में 19 हजार 73 विद्यार्थी फेल हुए। यानि 12 वीं कक्षा में कुल 74 हजार 221 विद्यार्थी पास नहीं हो सके। खास बात यह है कि परीक्षा में बैठने वालों के मुकाबले आवेदन करने वाले ज्यादा थे। इसके बावजूद परीक्षा में बैठने के बावजूद फेल होने वालों की कुल संख्या 2 लाख 95 हजार 577 रही। करीब 50 हजार विद्यार्थी ऐसे थे जो आवेदन कर परीक्षा में ही शामिल नहीं हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल