Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

G-20 Summit: हाई अलर्ट पर रहेगी दिल्ली, NSG व HIT कमांडो सम्भालेंगे मोर्चा

जी-20 बैठक के लिए जमीन से आसमान तक की सुरक्षा को अभेद बनाया जा रहा है। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर जहां जवानों की तैनाती की जा रही है वहीं हवाई क्षेत्र के लिए भी पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 1:21:06

G-20 Summit: हाई अलर्ट पर रहेगी दिल्ली, NSG व HIT कमांडो सम्भालेंगे मोर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक होने वाली जी-20 बैठक के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में एनएसजी (NSG) के अलावा HIT कमांडो मोर्चा संभालेंगे। इसके लिए खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह अलर्ट पर हैं। बैठक में सुरक्षा के इंतजाम के लिए वायुसेना की भी मदद ली जा रही है। दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थानों पर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राफेल विमान भी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेंगे।

जी-20 बैठक के लिए जमीन से आसमान तक की सुरक्षा को अभेद बनाया जा रहा है। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर जहां जवानों की तैनाती की जा रही है वहीं हवाई क्षेत्र के लिए भी पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। एएनआई के मुताबिक एयर डिफेंस मिसाइलों के साथ-साथ काउंटर-ड्रोन सिस्टम भी राष्ट्रीय राजधानी में तैनात किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं देश के उत्तरी हिस्सों में किसी भी हलचल पर नजर रखने के लिए हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणालियां (AWAC) लगातार आसमान में रहेंगी। अवाक वायुसेना का सबसे एडवांस डिफेंस और रडार सिस्टम है।

70 किमी तक नजर रखेगी ये मिसाइल सिस्टम

दिल्ली में किसी भी तरह के हवाई हमले से निपटने के लिए मिसाइल सिस्टम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक वायुसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एमआरएसएएम) वायु रक्षा प्रणाली को दिल्ली में तैनात किया है। यह 70-80 किलोमीटर की दूरी से लक्ष्य को मार गिरा सकती है। इसके साथ ही आकाश वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को भी खतरे वाले स्थानों में तैनात किया गया है।

सुरक्षा सचिव ने की सुरक्षाबलों से मुलाकात

भारतीय वायु सेना, दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बल और NSG के ब्लैक कैट कमांडो इस हाई-प्रोफाइल समिट की सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में चारों तरफ तैनात किए गए हैं। सुरक्षा सचिव ने दिल्ली में होने वाली जी20 समिट के सुरक्षा पहलुओं को अंतिम रूप देने के लिए सभी सुरक्षाबलों से मुलाकात की।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के ब्लैक कैट कमांडो ने जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के मद्देनजर प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पिछले कुछ हफ्तों के दौरान सुरक्षा अभ्यास किए। CRPF के पास VIP मेहमानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। जबकि SSB वीआईपी के जीवनसाथी को सुरक्षा प्रदान करेगी। वहीं, NSG की सभी यूनिट्स को आतंकवाद विरोधी गतिविधियों, तोड़फोड़ विरोधी, ड्रोन विरोधी और सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, विकिरण और परमाणु) जैसी किसी भी इमरजेंसी स्थिति के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है।
सूत्रों के मुताबिक, NSG की प्रसिद्ध 'ब्लैक कैट' को कई रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जाएगा जो किसी भी हमले की स्थिति में मिनटों में प्रतिक्रिया देंगे। पूरी तरह से सुसज्जित NSG टीमें उन स्थानों पर तैनात रहेंगी जहां दुनिया के राष्ट्र प्रमुख रुकेंगे। इसके अलावा NSG ड्रोन खतरे का भी मुकाबला करेगा, जिसके लिए टीम को दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा। इससे निपटने के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

आमतौर पर 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के मौके पर सुरक्षा को लेकर इस स्तर के इंतजाम किए जाते हैं। कई सालों के बाद दिल्ली में इस स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान वायु रक्षा प्रोटोकॉल उच्च स्तर पर होता है। उसी तरह से इंतजाम जी-20 बैठक के लिए भी किए जा रहे हैं। जी-20 सम्मेलन के लिए जिन हवाई अड्डों को अलर्ट मोड पर रखा गया है उनमें दिल्ली के पास हिंडन हवाई अड्डे और अंबाला, सिरसा, भटिंडा और आदमपुर सहित कई अन्य हवाई अड्डे शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका