न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : मकान मालिक के मोबाइल में एप डाउनलोड कर किराएदार ने ही खाते से निकाले नौ लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

नाहरगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को एक ठग को गिरफ्तार किया हैं जिसने अपने ही मकान मालिक के मोबाइल में एप डाउनलोड कर खाते से नौ लाख रुपए निकाले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 11:22:10

जयपुर : मकान मालिक के मोबाइल में एप डाउनलोड कर किराएदार ने ही खाते से निकाले नौ लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

नाहरगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को एक ठग को गिरफ्तार किया हैं जिसने अपने ही मकान मालिक के मोबाइल में एप डाउनलोड कर खाते से नौ लाख रुपए निकाले। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि धोखाधड़ी कर हड़पे इन रुपयों को शातिर ठग ने ऑनलाइन क्रिकेट में दांव पर लगा दिया है। नाहरगढ़ थानाप्रभारी मुकेश कुमार खराडिया ने बताया कि यज्ञशाला की बावड़ी, पुरानी बस्ती में रहने वाले प्रभुदयाल योगी ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि गत 9 मार्च को वह बीमार होने पर वह मानसरोवर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। तब इलाज के दौरान उनका किराएदार विकास जांगिड़ ही उनकी देखरेख कर रहा था।

भर्ती होने के दौरान प्रभुदयाल ने विकास को अपना मोबाइल फोन व अन्य सामान संभाल कर रखने को दे दिए। तब विकास ने पीड़ित प्रभुदयाल के मोबाइल फोन में कोई एप डाउनलोड की। इसके बाद बैंकिंग का पासवर्ड और अन्य ओटीपी नंबर का पता लगा लिया। फिर प्रभुदयाल के दो बैंक खातों से करीब 9 लाख 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर निकाल लिए। जानकारी के अनुसार वह दिन करीब 45 हजार रुपए निकालता रहा। करीब 10 दिनों में 9 लाख रुपए खाते से साफ कर भाग निकला। मोबाइल पर आने वाले मैसेज को डिलीट कर दिया। प्रभुदयाल को बीमार होने से पता नहीं चला।

कुछ समय बाद उन्हें बैंक से पता चला कि उनकी किश्तें बकाया चल रही है। तब प्रभुदयाल को बैंक बैलेंस चैक करने पर उनके दोनों खातों से 9 लाख रुपए की रकम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होकर निकालने का पता चला। पुलिस पूछताछ में प्रभुदयाल ने विकास पर संदेह जताया। तब केस की जांच एएसआई मनोज कुमार को सौंपी गई। स्पेशल टीम के कांस्टेबल बंशीधर, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल संदीप व संजय की टीम को विकास की तलाश में लगाया गया। तब उसे सोमवार को पकड़कर पूछताछ की तो उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी अभी बैनाड़ रोड पर यशोधरा रेजीडेंसी में फ्लैट किराए पर लेकर रहता है। प्रारंभिक पूछताछ में विकास ने मुंबई और गुड़गांव में भी ठगी की वारदात करना बताया है। वह पेशे से आईटी एक्सपर्ट है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल