न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : ठंड से बचने के लिए रात को जलाकर सोए थे बोरसी, सुबह मरे मिले मां सहित तीनों बच्चे, दम घुटने से मौत

बिहार के गया से एक दर्दनाक मामला सामने आया हैं जहां इस ठण्ड के कहर से बचने के लिए एक परिवार रात को बोरसी जलाकर सोया था और धुएं से दम घुटने से सभी की मौत हो गई। मरने वालों में महिला और उसके तीन बच्चे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 4:35:00

बिहार : ठंड से बचने के लिए रात को जलाकर सोए थे बोरसी, सुबह मरे मिले मां सहित तीनों बच्चे, दम घुटने से मौत

बिहार के गया से एक दर्दनाक मामला सामने आया हैं जहां इस ठण्ड के कहर से बचने के लिए एक परिवार रात को बोरसी जलाकर सोया था और धुएं से दम घुटने से सभी की मौत हो गई। मरने वालों में महिला और उसके तीन बच्चे हैं। महिला का पति बाहर रहकर नाई का काम करता है। मामला गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मालती गांव का है। इधर, डीएसपी विनय शर्मा का कहना है कि अभी जांच चल रही है। तत्काल प्रभाव से कुछ भी कह देना ठीक नहीं होगा। मौत कैसे हुई इस बात की ठोस जानकारी पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगी। पुलिस मृतका के घर से तमाम तरह के सबूत एकत्रित करने में जुटी है। ताकि पुलिस की जांच एक ठोस दिशा में चल सके।

महिला की सास शुक्रवार सुबह गांव में किसी वृद्धा की मौत की खबर सुनकर उसके यहां चल गई थी। इधर, उसकी बहू विभा देवी अपने बच्चों के साथ घर में बोरसी जलाकर सो रही थी। थोड़ी देर बाद विभा की सास जब वापस लौटी और अपनी बहू को दरवाजा खोलने को कहा तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। ऐसे में कोई जवाब नहीं आने पर सास ने गुस्से में आकर जोर से दरवाजा पीटा तो दरवाजा अपने आप खुल गया। सास अंदर गई तो देखा कि विभा व उसके तीनों बच्चों जमीन पर बेसुध पड़े थे। इसके बाद सास ने जोर से रोना धोना शुरू कर दिया।

इस बीच मालती गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर स्थिति को भांप जब बेड पर पड़े विभा व उसके बच्चों के नब्ज टटोले तो वह भी दंग रह गए। सभी के सभी मृत पड़े थे। गांव वालों ने घटना की सूचना अतरी पुलिस व प्रशासन को दी। गांव में इस घटना की भनक लगते ही अफरातफरी मची है। लोग इस घटना से सकते में हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि यह कैसे हो गया। वहीं पुलिस भी घटना की छानबीन में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप