Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : बरसाती गड्ढे में डूबने से मरे एक ही मोहल्ले के 4 बच्चे, दो थे सगे भाई, गाँव में छाया मातम

बुधवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ जिसमें एक ही मोहल्ले के 4 बच्चे बरसाती गड्ढे में डूबने से मारे गए। चारों तालाब में बने बड़े गड्डे में नहाने उतरे थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Aug 2021 11:23:20

पाली : बरसाती गड्ढे में डूबने से मरे एक ही मोहल्ले के 4 बच्चे, दो थे सगे भाई, गाँव में छाया मातम

शहर के रास थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ जिसमें एक ही मोहल्ले के 4 बच्चे बरसाती गड्ढे में डूबने से मारे गए। चारों तालाब में बने बड़े गड्डे में नहाने उतरे थे। 4 बच्चों में दो सगे भाई थे, जबकि सभी एक मोहल्ले के रहने वाले थे। घटना दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है। बच्चों के निकालने के लिए गांव के कुछ लोग पानी में उतरे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एक के बाद एक चारों के शव पानी से बाहर निकाले गए। इसके बाद इन्हें रास सीएचसी ले जाया गया। यहां सभी बच्चों के मृत घोषित कर दिया गया। एक साथ चार मासूमों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया रहा। मृतकों के मोहल्ले में अधिकतर घरों में चूल्हे नहीं जले। दो मासूमों की अर्थी व दो मासूमों का जनाजा निकला तो हर ग्रामीण की आंख नम नजर आई।
SP कालूराम रावत ने बताया कि हादसे में आसिफ तेली (10), अजान खान (16), मुकेश मेघवाल (10) और अजय मेघवाल (8) की डूबने से मौत हो गई। चारों सेवरिया दरवाजा रास के रहने वाले थे। इनके शव स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाले गए। बाद में परिजन को सौंप दिए थे। मृतकों की मां का रो-रो कर बुरा हाल था। उन्हें परिजन व ग्रामीण महिलाएं सांत्वना देती नजर आईं, लेकिन उन्हें अब भी यकिन नहीं हो रहा था कि उनके दिल के टुकड़े अब इस दुनिया में नहीं रहे। जैतारण-रायपुर क्षेत्र में पिछले दिनों बारिश होने से गांव के तालाब में जगह-जगह नरेगा कार्य के तहत खोदे गए गड्डों में पानी भर गया था। तालाब में जिस गड्डे में बच्चे डूबे उसमें करीब 8-9 फीट पानी था। दोपहर करीब तीन बजे 5 बच्चे नहाने के लिए तालाब में गए। चार तो पानी में उतर गए, 7 साल का जावेद नहाने नहीं उतरा। चारों जैसे ही पानी में उतरे गहरे में चले गए। तैरना नहीं आने से सभी डूबने लगे। उन्हें डूबता देख जावेद तुरंत घर की ओर भागा और घरवालों को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक चारों पानी में डूब चुके थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका