न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : कार पर ट्रॉला गिरने से हुई महिला समेत पांच लोगों की मौत, यहीं गई थी भाई के परिवार के 9 लोगों की जान

NH-62 पर एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि इसी जगह पर महिला के भाई के परिवार के 9 लोगों की जान गई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 15 Aug 2021 2:00:06

नागौर : कार पर ट्रॉला गिरने से हुई महिला समेत पांच लोगों की मौत, यहीं गई थी भाई के परिवार के 9 लोगों की जान

नागौर के खींवसर इलाके में NH-62 पर एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि इसी जगह पर महिला के भाई के परिवार के 9 लोगों की जान गई थी। बीकानेर के कबाड़ी व्यापारी सैयद मोहम्मद जफ़र अली परिवार के सदस्य जोधपुर में अपने किसी रिश्तेदार की मौत के बाद वहां शोक सभा में सम्मिलित होने गए थे। शनिवार को सभी वहां से अर्टिगा कार में वापस बीकानेर के लिए रवाना हुए थे। तभी यह हादसा हुआ। शनिवार रात हुए हादसे में अमातुलआला, उनकी बहू, दो नातिन और भांजे की मौत हो गई।

साढ़े 6 साल पहले इसी जगह पर नागौर के ही रहने वाले हाफिज कयूम गौरी के परिवार के साथ हादसा हुआ था। उस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें हाफिज कयूम गौरी के बेटे जावेद गौरी ही बचे थे। कयूम गौरी, जफर अली की पत्नी अमातुलआला के भाई थे।

खींवसर के टांकला टोल से पहले हुए इस भीषण सड़क हादसे में फरहान पुत्र सैयद्द अब्दुल रहमान तेली (30) निवासी बीकानेर, अमातुलआला पत्नी सैयद्द मोहम्मद जफ़र (60) निवासी बीकानेर, मरियम पत्नी सैय्यद मोहम्मद उबेद (30) निवासी बीकानेर, यमना पुत्री सैय्यद मोहम्मद उबेद (12) निवासी बीकानेर और अलीजा पुत्री सैय्यद मोहम्मद उबेद (03) निवासी बीकानेर की मौत हो गई। वहीं सैय्यद मोहम्मद उबेद पुत्र सैयद्द मोहम्मद जफ़र अली (35) निवासी बीकानेर, फहजान पुत्र सैयद्द मोहम्मद आसिफ (8) व अमार पुत्र सैय्यद मोहम्मद उबेद (4) निवासी बीकानेर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा स्पार्क कार में सवार दो व्यक्ति भी घायल हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल