न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तालाब में डूबने से हुई पाँच बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, 4-4 लाख अनुग्रह अनुदान की घोषणा

बिहार के औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्नान करने के दौरान तालाब में डूबकर पांच बच्चों की मौत हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 12:13:59

तालाब में डूबने से हुई पाँच बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, 4-4 लाख अनुग्रह अनुदान की घोषणा

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्नान करने के दौरान तालाब में डूबकर पांच बच्चों की मौत हो गई। इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की।

पुलिस के मुताबिक, सोनारचक गांव में गुरुवार को कुछ बच्चे एक तालाब में स्नान करने गए थे। इसी क्रम में सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए। अत्यधिक पानी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई।

अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत ने बताया कि सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों की पहचान शुभम कुमार उर्फ गोलू (11), नीरज कुमार (12), धीरज कुमार (10), प्रिंस कुमार (12) और अमित कुमार (12) के रूप में की गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव में तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है।

राखी बंधवाने के बाद नहाने गए थे बच्चे

बताया जाता है कि रक्षाबंधन के मौके पर पहले सभी बच्चों ने राखी बंधवाई, उसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर पास के तालाब में नहाने चले गए, जहाँ गहरे पानी में जाने के कारण सभी डूब गए। कुछ देर बाद एक ग्रामीण वहाँ पहुँचा तो देखा कि बच्चों के कपड़े पड़े हैं लेकिन कोई आसपास दिख नहीं रहा है, जिसके बाद उसको अनहोनी की आशंका हुई।

बाहर निकाले गए सभी के शव

उस शख्स ने गांव में आकर लोगों को इस बारे में सूचना दी, जिसके बाद तमाम लोग वहां पहुंचे और तालाब में खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर की खोजबीन के बाद बच्चों की लाश बरामद हुई। अपने बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहाने के दौरान डूबने से इन बच्चों की मौत

जिन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हुई है, उनमें उदय कुमार का 10 वर्षीय बेटा धीरज और 12 वर्षीय पुत्र नीरज, सुखेंद्र यादव का पुत्र प्रिंस कुमार (10 वर्ष), अनुज यादव का 12 वर्षीय पुत्र गोलू और जोगिंदर यादव का बेटा अमित कुमार (8 साल) शामिल है। सभी सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव के ही रहने वाले थे।

लोगों ने किया सड़क जाम

मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीण सड़क पर शव को रखकर रफिगंज-कासमा रोड को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बीडीओ, सीओ के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे। जानकारी के बाद जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने मुआवजे का ऐलान किया।

औरंगाबाद के डीएम सुहर्ष भगत ने कहा, 'पांचों बच्चे के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया जाएगा। घटना काफी दुखद है। अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

सीएम नीतीश ने घटना पर शोक प्रकट किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख प्रकट किया। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही 4-4 लाख रुपये अनुग्रह राशि मृतकों के परिजनों को देने की बात कही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप