न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित, सभी VIP पास रद्द, महाकुंभ में भगदड़ के बाद एक्शन में योगी सरकार

4 फरवरी तक श्रद्धालु केवल पैदल ही संगम तक जा सकेंगे। इसके अलावा, प्रयागराज शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है, जबकि केवल बाइक, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को आने-जाने की अनुमति होगी। मेला क्षेत्र को पूरी तरह से नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 8:43:28

मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित, सभी VIP पास रद्द, महाकुंभ में भगदड़ के बाद एक्शन में योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ के बाद योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। मौनी अमावस्या के दिन हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 90 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक आयोग से जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस द्वारा भी जांच शुरू कर दी गई है। सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। उन्होंने मेला क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने और सभी वीआईपी पास रद्द करने के निर्देश दिए हैं। 4 फरवरी तक श्रद्धालु केवल पैदल ही संगम तक जा सकेंगे। इसके अलावा, प्रयागराज शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है, जबकि केवल बाइक, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को आने-जाने की अनुमति होगी। मेला क्षेत्र को पूरी तरह से नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।

हादसे की जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे के कारणों की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के चलते पॉन्टून पुलों को बंद कर दिया गया था, जिससे भारी भीड़ संगम क्षेत्र में जमा हो गई। वहीं, प्रवेश और निकास के रास्ते एक जैसे होने के कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रशासन ने अब इन खामियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं और मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं में बदलाव किए हैं।

मेला क्षेत्र में वन-वे यातायात व्यवस्था लागू

मौनी अमावस्या के हादसे से सीख लेते हुए सरकार ने मेला क्षेत्र में वन-वे यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। अब श्रद्धालुओं को स्नान के बाद अलग रास्ते से वापस भेजा जाएगा, जिससे भीड़ का संतुलन बना रहे। इसके अलावा, प्रयागराज के 8 प्रमुख बॉर्डरों को बंद कर दिया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन इन कदमों के जरिए यह सुनिश्चित करना चाहता है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

5 विशेष सचिव भी भेजे गए

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत प्रयागराज में पूर्व मंडलायुक्त आशीष गोयल और एडीए के पूर्व वीसी भानु गोस्वामी को महाकुंभ की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। इनके अलावा, पांच विशेष सचिवों को भी कुंभ में व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री योगी ने देर रात प्रयागराज, कौशांबी, वाराणसी, अयोध्या, मीरजापुर, बस्ती, जौनपुर, चित्रकूट, बांदा, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, भदोही, रायबरेली और गोरखपुर जिलों में तैनात वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बुधवार को 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

आपको बता दे, महाकुंभ में हादसे के बावजूद श्रद्धालुओं का स्नान जारी है। बुधवार रात तक संगम समेत 44 घाटों पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई । सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे प्रयागराज में 60000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे जहां हैं, वहीं स्नान करें और संगम क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल