न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : आंख निकालने के बाद भी नहीं बच पाई जान, जिले में हुई ब्लैक फंगस से दूसरी मौत

शहर के प्रतापनगर निवासी 75 वर्षीय यशवंत गौड़ का उदयपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 10:24:27

चित्तौड़गढ़ : आंख निकालने के बाद भी नहीं बच पाई जान, जिले में हुई ब्लैक फंगस से दूसरी मौत

जिले में कोरोना संक्रमण दर और नए मरीजों का आंकड़ा घटने लगा हैं और अब ब्लैक फंगस का खौफ बढ़ने लगा हैं। लगातार इसके मामले सामने आ रहे हैं और मंगलवार को जिले में ब्लैक फंगस से दूसरी मौत भी दर्ज की गई। शहर के प्रतापनगर निवासी 75 वर्षीय यशवंत गौड़ का उदयपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। सात दिन पहले निंबाहेड़ा सविता काॅलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की भी उदयपुर में मौत हाे गई थी। जिले में गत 15 दिन में ब्लैक फंगस के करीब 20 केस सामने आ चुके हैं।

गौड़ बरसों तक कलेक्टर के पीए रहे। वे काेराेना संक्रमित हाेने के बाद 15 दिन से उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनको ब्लैक फंगस हाेने पर 22 मई को एक आंख निकाली थी। तबीयत में सुधार हो रहा था, लेकिन मंगलवार रात उनका निधन हो गया। बुधवार सुबह शहर के डाइट रोड श्मशान पर अंतिम संस्कार हुआ। गौड़ की आरटीपीसीआर जांच दोनों बार निगेटिव आई थी। गौड़ चित्तौड़गढ़ कलेक्टर के निजी सहायक रहे। लोग उनको पीए साहब के नाम से पुकारते थे।

गौड़ की कोविड जांच निगेटिव आने के बाद चेस्ट सीटी स्कोर 12 आने पर कोविड उपचार शुरू हुआ। वे 18 मई से उदयपुर में उपचाररत थे। शुगर लेवल बढ़ने के साथ ब्लैक फंगस का पता चला। इंजेक्शन व इलाज में भी दिक्कत आई। पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के माध्यम से कलेक्टर ताराचंद मीणा, पूर्व कलेक्टर रवि जैन व चेतन देवड़ा आदि को सूचना मिलने पर जयपुर से इंजेक्शन भेजे। डाॅक्टरों ने एक आंख निकाली। वेंटीलेंटर पर रखने के बाद भी गौड़ हौसले से जंग जीतते दिखे थे। सुधार होने पर वेंटीलेंटर हटाने की भी तैयारी चल रही थी, लेकिन रात में उनका निधन हो गया। गौड़ 38 साल की राजकीय सेवा में से 34 साल विभिन्न कलेक्टर के पीए रहे। इसलिए लोग उन्हें पीए साहब के नाम से ही जानते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल