न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डील रद्द : एलन मस्क नहीं खरीदेंगे ट्विटर, कंपनी ने कहा- कोर्ट जाएंगे

टेस्ला के CEO और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर को खरीदने की डील रद्द कर दी है। 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपए) की इस डील को खत्म करते समय मस्क ने कहा - कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद फेक या नकली ट्विटर अकाउंट्स से जुड़ा डेटा मुहैया कराने में नाकाम रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jul 2022 8:30:39

डील रद्द : एलन मस्क नहीं खरीदेंगे ट्विटर, कंपनी ने कहा- कोर्ट जाएंगे

टेस्ला के CEO और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर को खरीदने की डील रद्द कर दी है। 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपए) की इस डील को खत्म करते समय मस्क ने कहा - कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद फेक या नकली ट्विटर अकाउंट्स से जुड़ा डेटा मुहैया कराने में नाकाम रही है। साथ ही एलन मस्क ने विलय समझौते की कई शर्तों को तोड़ने का भी आरोप लगाया।मस्क की इस घोषणा के बाद ट्विटर के शेयर 7% तक गिर गए।

दरअसल, बीते महीने ही मस्क ने धमकी दी थी कि अगर यह साबित नहीं होता कि ट्विटर के कुल यूजर्स में से 5% से कम स्पैम अकाउंट हैं, तो वह डील वापस ले लेंगे। मस्क के वकील ने कहा कि ट्विटर प्लेटफॉर्म पर फेक या स्पैम अकाउंट से जुड़ी जानकारी मांगी गई, जिसका जवाब नहीं दिया गया या मना कर दिया गया। ट्विटर ने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया और गलत जानकारियां दीं। जिन पर भरोसा करके पर मस्क ने विलय समझौता करने का फैसला किया था।

16 साल पुरानी सैन फ्रांसिस्को की कंपनी ट्विटर और एलन मस्क के बीच अब लंबी अदालती लड़ाई छिड़ सकती है क्योंकि ट्विटर बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टायलो ने कहा है कि कंपनी बोर्ड ने विलय समझौते को लागू कराने के लिए अदालत का रुख करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड इस समझौते को उन्हीं शर्तों और कीमत पर करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो एलन मस्क के साथ तय हुई थीं।

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने अप्रैल में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की थी। उसके बाद कई बार ऐसे मौके आए, जब लगा कि वह इस डील पर कायम रहेंगे या रद्द कर देंगे। बाद में मस्क ने डील को यह कहकर ठंडे बस्ते में डाल दिया था कि जब तक सोशल मीडिया कंपनी यह साबित नहीं कर देती कि उसके स्पैम बॉट अकाउंट कुल यूजर्स का 5% से कम है, तब तक वह डील आगे नहीं बढ़ाएंगे।

देने होंगे 1 अरब डॉलर

बताया जा रहा है कि ट्विटर और मस्क के बीच हुए खरीद समझौते के मुताबिक, अगर डील कैंसिल की जाती है, तो इस स्थिति में शर्तों के तहत मस्क को 1 अरब डॉलर की ब्रेक-अप फीस देनी होगी, लेकिन मस्क केवल ब्रेक-अप फीस देकर बच नहीं सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर