न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 5 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोले जाने की अफवाहों पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने लगाया अंकुश

क्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अंकुश लगा दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 5 तारीख से प्राइमरी स्कूल खोलने के मुद्दे पर कोई बात ही नहीं हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 9:18:38

राजस्थान में 5 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोले जाने की अफवाहों पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने लगाया अंकुश

एक सितंबर से प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं। इस बीच अफवाह उड़ी की सरकार 5 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोले जाने की तैयारी कार रही हैं। इन अफवाहों पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अंकुश लगा दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 5 तारीख से प्राइमरी स्कूल खोलने के मुद्दे पर कोई बात ही नहीं हुई। कुछ स्कूल संचालक सिर्फ बवाल खड़ा करने के लिए इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं, जबकि हकीकत में ऐसी कोई तैयारी नहीं है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ स्कूल संचालक भीड़ इकट्ठा कर नेतागिरी करने में लगे हैं, जो जनता को भ्रमित करने के लिए झूठ फैला रहे हैं। ऐसे झूठे लोगों से अब मैं भविष्य में कभी नहीं मिलूंगा।

दरअसल, शुक्रवार को प्रदेशभर के निजी स्कूल संचालक जयपुर में इकट्ठा हुए थे। जहां 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा था। इस धरने से 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात करने पहुंचा था। निजी स्कूल संचालक संघ के पदाधिकारियों ने मीडिया में अपनी मांगों पर सहमति की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि कक्षा 9 से 12 तक स्कूल खोलने के बाद 5 सितंबर तक कक्षा 1 से 8 तक भी स्कूल खोल दिए जाएंगे, लेकिन अब शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूल संचालकों की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि प्राइमरी स्कूल खोले जाने के लिए सबसे पहले चिकित्सा विभाग के सुझाव लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा की जाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई तैयारी नहीं है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालक संघ के पदाधिकारियों द्वारा गलत तथ्य फैलाए जा रहे हैं, जो सरासर गलत है। मेरी उनसे इस विषय पर कोई बातचीत नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल