न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ED ने फिर भेजा समन, 5 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए एक नया समन भेजा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 3:13:22

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ED ने फिर भेजा समन, 5 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

पटना/नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए एक नया समन भेजा है। उन्हें पांच जनवरी को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में बुलाया गया है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले जांच एजेंसी के द्वारा तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वो पूछताछ की प्रकिया में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे थे। तेजस्वी यादव ने बिहार से अपने पक्ष में बयान जारी किया था लेकिन, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एक नया समन जारी करते हुए जांच एजेंसी के द्वारा पांच जनवरी को होने वाली पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही जांच एजेंसी के द्वारा 27 दिसंबर को लालू प्रसाद यादव को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित मुख्यालय में बुलाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को लैंड फॉर जॉब केस की जांच कर रही एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने रेलवे तेजस्वी यादव को फ्रेश समन जारी किया। उनसे कहा गया है कि 5 जनवरी को दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय में उपस्थित होकर पूछताछ में सहयोग करें। जांच एजेंसी डिप्टी सीएम से 2004 से 2009 के बीच रेलवे में कई लोगों को जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में पूछताछ करेगी।

यह मामला तब का है जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप लगाया गया है कि लालू यादव ने नियम कानून को ताख पर रखकर रेलवे के ग्रुप डी में कई लोगों को नौकरी दी और इसके बदले परिवार के सदस्यों के नाम जमीन और अन्य संपत्तियां हासिल की। इस कांड में लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, लालू यादव की बेटी मीसा भारती समेत परिवार के कई सदस्य अभियुक्त हैं। झांसी एजेंसी द्वारा इन सब से कई दौर की पूछताछ की जा चुकी है। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय इस चर्चित घोटाला कांड की जांच कर रही है।

इस मामले में तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर को ईडी में पेश होना था लेकिन वे नहीं गए। वकील के माध्यम से उन्होंने टाइम ले लिया था। इस मामले में तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहा है। अब तो रुटीन वर्क हो गया है। पहले भी पूछताछ में कुछ नहीं निकला। इस बार भी कुछ नहीं होगा।

जमीन के बदले नौकरी देने का मामला करीब 600 करोड़ का

जांच एजेंसी ईडी के सूत्रों के मुताबिक, जमीन के बदले नौकरी स्कैम का यह केस काफी गंभीर है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, मामला करीब 600 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का है। जांच पड़ताल के दौरान अब तक करीब 250 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित सबूतों को और अवैध लेनदेन सहित करीब 350 करोड़ की अवैध चल अचल संपत्तियों से संबंधित इनपुट्स इकट्ठा किए जा चुके हैं। इस मामले में जांच एजेंसी अब तक काफी महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा कर चुकी है। लेकिन, कानूनी प्रावधान है कि आरोपियों का बयान दर्ज करना और उसके जवाब का अध्ययन करना भी बेहद जरूरी होता है, लिहाजा इस केस में पिछले कुछ समय से लगातार पूछताछ के लिए कई आरोपियों को जांच एजेंसी द्वारा बुलाया जा रहा है।

इसी साल 2023 में 25 मार्च को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के द्वारा तेजस्वी यादव से और उसी दिन उनकी बड़ी बहन मीसा भारती से जांच एजेंसी ईडी द्वारा कई घंटों की पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई द्वारा ये पूछताछ दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में की गई थी। जमीन के बदले नौकरी देने का ये मामला तो उस वक्त का है जब तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव केन्द्रीय रेल मंत्री होते थे। उसी दौरान एक विशेष जाति समूह और बिहार के एक विशेष विधानसभा में रहने वाले कई लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले में उसकी बेशकीमती जमीन लेने का आरोप है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, वही जमीन बाद में लालू प्रसाद के इशारे पर उनकी पत्नी राबड़ी देवी उनके पुत्र तेजस्वी यादव और मीसा भारती, हेमा यादव सहित अन्य बेटियों के नाम से की गई थी। जांच एजेंसी इस मामले में यही जानना चाहती है कि क्या इस मामले की जानकारी उन्हें थी या नहीं? इसके साथ ही लालू परिवार के कई सदस्यों के नाम से कई प्रॉपर्टी कैसे उसके नाम से हुई, इस तरह के कई सवाल हैं जिनका जवाब जांच एजेंसी पड़ताल करने में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप