न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारात की चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली, ढाई साल के मासूम की मौत

दिल्ली से सटे नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की वजह से जश्न का माहौल मातम में बदल गया। शादी के दौरान हुई फायरिंग का शिकार एक बच्चा बना है। ढाई साल के बच्चे अंश वर्मा की गोली लगने से मौत हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 6:58:49

बारात की चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली, ढाई साल के मासूम की मौत

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की वजह से जश्न का माहौल मातम में बदल गया। शादी के दौरान हुई फायरिंग का शिकार एक बच्चा बना है। ढाई साल के बच्चे अंश वर्मा की गोली लगने से मौत हो गई है।

इंडिया टीवी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-41 स्थित अगाहपुर गांव में बारात के दौरान की जा रही हर्ष फायरिंग में एक बच्चे की मौत हो गई। गोली ढाई साल के बच्चे अंश शर्मा को लगी, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अगाहपुर गांव में बलबीर सिंह के घर गुरुग्राम से बारात आई थी। बारात की चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इस दौरान चलाई गई एक गोली ढाई साल के अंश शर्मा को लग गई। अंश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना 49 पुलिस और डीसीपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और बारात में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले की पहचान कर ली है। उसका नाम हैप्पी है और वह गुरुग्राम का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। अंश की मौत से परिवार और गांव वाले सदमे में हैं। लोग इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर हर्ष फायरिंग की खतरनाक प्रवृत्ति को उजागर करती है। हर्ष फायरिंग गैरकानूनी है और अक्सर इस तरह की घटनाओं में निर्दोष लोगों की जान जाती है। सरकार और पुलिस को हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल