न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आम आदमी की चिंता बढ़ा रहे रसोई गैस के दाम, 25.50 रुपए महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर

आज फिर कंपनियों द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई हैं, जो आज से लागू हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 1:02:52

आम आदमी की चिंता बढ़ा रहे रसोई गैस के दाम, 25.50 रुपए महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर

महंगाई के इस दौर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे खाद्य पदार्थ की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हो गई हैं और इसके बाद अब रसोई गैस के बढ़े दाम चिंता बढ़ाने का काम कर रहे हैं।आज फिर कंपनियों द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई हैं, जो आज से लागू हो गए। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के बाद आज जयपुर में रसोई गैस का एक सिलेंडर 813 की जगह 838.50 रुपए में मिल रहा है। केन्द्र सरकार की ओर से पिछले साल अप्रैल में लॉकडाउन लगाने के बाद रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी को घोषित तौर पर रोक दिया। अप्रैल 2020 तक लोगों को रसोई गैस पर 147 रुपए की सब्सिडी मिली थी, लेकिन मई 2020 के बाद से अब तक एक रुपए सब्सिडी के नहीं दिए, जबकि मई 2020 से लेकर जून 2021 यानी 13 महीने के अंदर 255.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ गए।

LPG डिस्ट्रीब्यूटर फैडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि कंपनियों ने आज रसोई गैस और कमर्शियल उपयोग के सिलेंडर दोनों के ही कीमतों में बढ़ोतरी की है। घरेलू सिलेंडर 25.50 रुपए, जबकि कमर्शियल सिलेंडर पर 84 रुपए बढ़ाए हैं। इस बढ़ी हुई कीमत के बाद अब बाजार में कमर्शियल उपयोग का गैस सिलेंडर 1488.50 रुपए की जगह 1572.50 रुपए में मिलेगा।

इस साल 6 माह में 5वीं बार बढ़ाए दाम

4 फरवरी : 25 रुपए (698 से बढ़कर 723 रुपए)
15 फरवरी : 50 रुपए (723 से बढ़कर 773 रुपए)
25 फरवरी : 25 रुपए (773 से बढ़कर 798 रुपए)
1 मार्च: 25 रुपए (798 रुपए से बढ़कर 823)
1 अप्रैल: 10 रुपए घटाए (823 रुपए से कम होकर 813 रुपए)
1 जुलाई : 25.50 रुपए बढ़ाए (813 से बढ़ाकर 838.50 रुपए)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल